Loading...
द हंड्रेड: जोफ्रा आर्चर ने टी-20 क्रिकेट में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
जोफ्रा आर्चर ने टी-20 क्रिकेट में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

द हंड्रेड: जोफ्रा आर्चर ने टी-20 क्रिकेट में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

Aug 02, 2026
12:33 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने लॉर्ड्स में खेले गए रोमांचक 'द हंड्रेड' मुकाबले में सदर्न ब्रेव की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए लंदन स्पिरिट के खिलाफ 9 रन देकर 4 विकेट चटकाए। यह उनके टी-20 करियर का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा। उनकी गेंदबाजी की बदौलत लंदन स्पिरिट टीम मात्र 105 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद सदर्न ब्रेव ने लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आइए आर्चर के आंकड़े जानते हैं।

ब्रेव

ब्रेव के गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन

मुकाबले में ब्रेव के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मार्कस स्टोइनिस ने 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

आर्चर विशेष रूप से पुरानी गेंद से शानदार थे। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस (1) के रूप में पहला विकेट लिया और उसके बाद जॉनी बेयरस्टो (56) समेत पुछल्ले बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

ब्रेव के लिए लक्ष्य का पीछा आसान नहीं था। हालांकि, आखिर में उसने 3 गेंद शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया।

करियर

आर्चर ने टी-20 क्रिकेट में किया सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन

आर्चर ने सिर्फ 9 रन बने और 4 विकेट गिरे। यह उनका टी-20 क्रिकेट में तीसरा 4 विकेट हॉल रहा और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी रहा।

उनके अब टी-20 में 217 मैचों में 275 विकेट हो गए हैं। उनकी औसत 23.41 की है और इकॉनमी 8.06 की है।

उनके द हंड्रेड में 19 मैचों में 21.77 की औसत से 22 विकेट हो गए हैं।

आर्चर ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 49 मैचों में 23.54 के औसत से 64 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT