NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / WPL के पहले संस्करण का आगाज हुआ, बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुति ने बांधा समा 
    WPL के पहले संस्करण का आगाज हुआ, बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुति ने बांधा समा 
    खेलकूद

    WPL के पहले संस्करण का आगाज हुआ, बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुति ने बांधा समा 

    लेखन अंकित पसबोला
    March 04, 2023 | 07:25 pm 1 मिनट में पढ़ें
    WPL के पहले संस्करण का आगाज हुआ, बॉलीवुड सितारों की प्रस्तुति ने बांधा समा 
    बॉलीवुड सितारों ने बांधा समा (तस्वीर: ट्विटर/@itssanthoshraja)

    महिला क्रिकेट के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के उद्घाटन संस्करण का रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हुआ। सबसे पहले बॉलीवुड सितारों की ओर से प्रस्तुति दी गई और कार्यक्रम के आखिर में सभी टीमों की कप्तानों का स्वागत किया गया। पिछले कुछ समय से महिला क्रिकेट की लोकप्रियता में इजाफा हुआ है और इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने लीग की शुरुआत की है।

    कियारा अडवाणी ने की शुरुआत 

    रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत में मंदिरा बेदी ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के बारे में बात की और WPL के आगाज को एक ऐहतिहासिक कदम बताया। इसके बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा अडवाणी ने अपने जबरदस्त डांस से इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस बीच उन्होंने 'सावन में लग गई आग' और 'तेरी आंखे भूल-भुलैया' जैसे कई फिल्मी गानों पर प्रस्तुति दी। उन्होंने लगभग 10 मिनट तक अपनी प्रस्तुति से लोगों को बांधे रखा।

    कृति सैनन ने जीता दिल 

    कियारा के बाद मनोरंजन की जिम्मेदारी कृति सैनन ने संभाली। जिस ऊर्जा के साथ शुरुआत करने के बाद कियारा स्टेज छोड़कर गई थी, कृति ने उसी लय को आगे बरकरार रखा। मैदान में मौजूद दर्शकों ने कृति के डांस का अपनी तालियों से अभिवादन किया। उन्होंने कुछ अपनी फिल्मों के कई गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। इस बीच मैदान पर BCCI सचिव जय शाह और खेल के अन्य प्रशासक भी नजर आए।

    ब्राउन मुंडे पर झूमा स्टेडियम 

    इसके बाद मशहूर गायक अमृतपाल सिंह ढिल्लों (एपी ढिल्लों) ने अपनी गायकी से समा बांध दिया। उन्होंने 'ब्राउन मुंडे' गाने से शुरुआत की और पूरा स्टेडियम उनके साथ झूमने लगा। वह इस रंगारंग कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले आखिरी कलाकार रहे। इसके बाद BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह और IPL चेयरमैन अरुण धूमल समेत अन्य खेल प्रशासकों की मौजूदगी में सभी टीमों की कप्तान का भव्य स्वागत किया गया।

    पहले मैच में मुंबई से भिड़ेगी गुजरात की टीम  

    WPL के पहले मैच में मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। मुंबई की कमान हरमनप्रीत कौर संभाल रही हैं, जबकि गुजरात की कप्तानी बेथ मूनी करेंगी। मुंबई की टीम की बात करें तो हरमनप्रीत के अलावा हैली मैथ्यूज, नताली साइवर और अमेलिया कैर जैसे बड़े नाम मौजूद हैं। दूसरी तरफ गुजरात की टीम में मूनी के अलावा सोफिया डंकले, स्नेह राणा, एश्ले गार्डनर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    विमेंस प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार
    टी-20 क्रिकेट
    महिला क्रिकेट

    विमेंस प्रीमियर लीग

    WPL: गुजरात ने जिस खिलाड़ी को चोटिल बताकर किया बाहर, उसने किया फिट होने का दावा महिला क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग: रिशेड्यूल हुआ ओपनिंग मुकाबला, जानें अब कितने बजे से शुरू होगा मैच महिला क्रिकेट
    WPL 2023: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  महिला क्रिकेट
    WPL 2023: डिआंड्रा डॉटिन विमेंस प्रीमियर लीग से हुईं बाहर, किम गर्थ लेंगी उनकी जगह  महिला क्रिकेट

    क्रिकेट समाचार

    ईरानी कप: शेष भारत ने मध्य प्रदेश को दिया 437 रनों का लक्ष्य, ऐसा रहा दिन  ईरानी कप
    शाकिब अल हसन वनडे क्रिकेट में खास मुकाम हासिल करने के करीब, जानिए उनके रोचक आंकड़े  शाकिब अल हसन
    बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड: तीसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    आदिल राशिद बने वनडे में इंग्लैंड के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज, जानिए उनके आंकड़े  आदिल राशिद

    टी-20 क्रिकेट

    8 सालों के बाद गेविन लार्सेन छोड़ेंगे न्यूजीलैंड चयनकर्ता का पद, अब इंग्लैंड में करेंगे काम  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    WPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी  दिल्ली कैपिटल्स
    WPL 2023: गुजरात जायंट्स की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी  गुजरात जायंट्स
    WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी  विमेंस प्रीमियर लीग

    महिला क्रिकेट

    WPL के पहले संस्करण का कल होगा आगाज, जानिए इससे जुड़ी हर अहम बातें विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL 2023: यूपी वारियर्स की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी यूपी वारियर्स
    WPL: दिल्ली कैपिटल्स ने मेग लैनिंग को बनाया अपना कप्तान, रोड्रिगेज बनीं उपकप्तान  विमेंस प्रीमियर लीग
    बिस्माह मारूफ ने छोड़ी पाकिस्तान की कप्तानी, टी-20 विश्व कप में लचर था टीम का प्रदर्शन पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023