विराट कोहली की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए सबसे तेज शतक
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर लक्ष्य का सफल पीछा करने में अपनी बादशाहत दिखाई। इसके दम पर भारत ने तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हरा दिया। कोहली ने 88 गेंदों में 139* रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने महज 74 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। आइए उनके वनडे में बनाए गए सबसे तेज शतकों पर नजर डालते हैं।
#1
52 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2013
कोहली ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया था।
जयपुर में खेले गए उस मुकाबले में वह सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा की 176 रन की साझेदारी टूटने के बाद मैदान पर आए थे।
उन्होंने महज 52 गेंदों में 100* बनाकर शतक पूरा किया। यह आज भी भारत के लिए सबसे तेज वनडे शतक है।
इससे भारत ने 43.3 ओवरों में 360 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया था।
#2
61 गेंद बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2013
साल 2013 की उसी सीरीज में कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और धमाकेदार पारी खेली थी।
नागपुर में खेले गए चौथे वनडे में 351 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शिखर और रोहित ने 178 रनों की साझेदारी की थी।
उसके बाद मैदान पर आए कोहली ने 66 गेंदों में 115* रनों (18 चौके और 1 छक्का) की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई।
उस दौरान कोहली ने महज 61 गेंदाें में अपना शतक पूरा कर लिया था।
#3
74 गेंद बनाम वेस्टइंडीज, 2026
कोहली की ताजा पारी अब सूची में तीसरे स्थान पर आ गई है।
तिरुवनंतपुरम में कोहली ने 74 गेंदों में शतक बनाकर एक और सफल रन-चेज को अंजाम दिया। उन्होंने 88 गेंदों में 139 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल रहे।
इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपनी पारी के दौरान सचिन तेंदुलकर के कई महा-रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। विशेष रूप से, कोहली ने 80 से कम गेंदों में 2 और वनडे शतक लगाए हैं।