Loading...
BCCI कर रहा औकिब नबी को काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड भेजने की तैयारी
BCCI कर रहा औकिब नबी को काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड भेजने की तैयारी

BCCI कर रहा औकिब नबी को काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड भेजने की तैयारी

Aug 29, 2026
11:43 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र के फाइनल में पहुंचने उम्मीदें बहुत कम हैं। ऐसे में BCCI हर संभव प्रयास कर रहा है। भारत को फाइनल की रेस में बने रहने के लिए अपने बाकी बचे 7 टेस्ट मैचों में से 6 में जीत दर्ज करनी होगी। ऐसे में अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए BCCI तेज गेंदबाज औकिब नबी को इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए भेजने पर विचार कर रहा है।

योजना

न्यूजीलैंड दौरे से पहले सरे के साथ करार की तैयारी

PTI के अनुसार, BCCI इंग्लैंड के कई काउंटी क्लबों के साथ नबी के लिए एक लघु अवधि अनुबंध पर बातचीत कर रहा है। इसके तहत नबी काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी कुछ मैचों खेलेंगे।

सरे के वरिष्ठ अधिकारी एलेक स्टीवर्ट ने नबी के लिए BCCI से चर्चा की है। सरे को हवा में गेंद को स्विंग कराने वाले गेंदबाज की तलाश है।

ऐसे में उन्हें न्यूजीलैंड दौरे से पहले इंग्लैंड में 2-3 प्रथम श्रेणी मैच खेलने का मौका मिल सकता है।

तैयारी

नबी की वीजा औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा BCCI

BCCI वर्तमान में नबी के ब्रिटेन वीजा की कागजी कार्रवाई को पूरा करने में जुटा है, जिसके बाद वह तुरंत काउंटी टीम से जुड़ने इंग्लैंड रवाना हो जाएंगे।

नबी पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में 60 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे थे।

श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ हालिया 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में उन्हें चोटिल जसप्रीत बुमराह की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया था, हालांकि उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला।

ADVERTISEMENT

करियर

कैसा रहा है नबी का प्रथम श्रेणी करियर?

दाएं हाथ के इस मध्यम गति के तेज गेंदबाज नबी ने अपनी सटीक लाइन और लेंथ से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है और उनके आंकड़े बेहद प्रभावशाली हैं।

नबी ने अब तक खेले 43 प्रथम श्रेणी मैचों में मात्र 18.63 की शानदार औसत से 162 विकेट हासिल किए हैं।

उनके नाम 16 बार 5 विकेट हॉल लेने का रिकॉर्ड दर्ज है, जबकि वह 4 मौकों पर मैच में 10 या उससे अधिक विकेट चटका चुके हैं।

ADVERTISEMENT