टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ गॉल टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया और जीत में भूमिका निभाई। पहली पारी में 39 रन बनाने वाले पंत ने दूसरी पारी में 66 रन बनाए। इस मैच के दौरान पंत ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे किए। वह टेस्ट में सबसे कम गेंदों में 100 छक्के पूरे करने वाले बल्लेबाज बने। आइए इस सूची के बारे में जानते हैं।
#1
ऋषभ पंत (4,918 गेंदें)
पंत ने गॉल टेस्ट की अपनी दूसरी पारी के दौरान 100 छक्के पूरे किए।
उन्होंने छक्कों का शतक पूरा करने के लिए 4,918 गेंदों का सहारा लिया।
उन्होंने अब तक 51 टेस्ट की 89 पारियों में 43.59 की औसत के साथ 3,662 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 159* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 8 शतक और 20 अर्धशतक लगाए हैं। वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में फिलहाल सर्वाधिक रन वले भारतीय हैं।
#2
एडम गिलक्रिस्ट (6,578 गेंदें)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने अपने टेस्ट करियर में कुल 100 छक्के लगाए थे।
उन्होंने 6,578 गेंदों में अपने छक्कों का शतक पूरा किया था।
उन्होंने 96 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 137 पारियों में उन्होंने 47.60 की औसत के साथ 5,570 रन अपने नाम किए थे।
1999 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले गिलक्रिस्ट ने 2008 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था।
#3
बेन स्टोक्स (9,042 गेंदें)
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। उन्होंने 138 छक्के लगाए थे और वह इस प्रारूप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
इस दिग्गज ऑलराउंडर स्टोक्स ने 9,042 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे।
उन्होंने 122 टेस्ट मैच खेले और इसकी 219 पारियों में 34.46 की औसत से 7,273 रन बनाए थे।
इस बीच उन्होंने 182 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 शतक और 24 अर्धशतक अपने नाम किए थे।
#4
ब्रेंडन मैकुलम (9,756 गेंदें)
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व विकेतकीपर ब्रेंडन मैकुलम ने अपने टेस्ट करियर में 107 छक्के लगाए थे।
उन्होंने अपने छक्कों का शतक लगाने के लिए 9,756 गेंदों का सहारा लिया था।
मैकुलम ने 101 टेस्ट में 38.64 की औसत से 6,453 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 31 अर्धशतक शामिल थे।
वह तिहरा शतक (302) भी लगा चुके थे।
उन्होंने 2016 में अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच खेला था।