PSL में जर्सी का रंग निकलने से लाल हुई गेंद, मार्नश लाबुशेन ने दिया बड़ा बयान
क्या है खबर?
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 की शुरुआत 26 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच उद्घाटन मैच के साथ हुई। हालांकि, पहले मैच में ही बड़ा विवाद सामने आ गया। इस मैच में जर्सी का रंग निकलने के कारण सफेद गेंद पहले गुलाबी और फिर बार में लाल होती दिखी। हैदराबाद किंग्समेन के बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने अंपायर से इसकी शिकायत भी दर्ज कराई। आइए पूरा मामला जानते हैं।
बयान
लाबुशेन ने क्या दिया बयान?
लाबुशेन ने मैच के बाद कहा, "दूसरे ओवर के बाद मैंने अंपायरों से कहा, 'क्या हो रहा है? गेंद लाल है।' यह कपड़ों की वजह से होगा या कुछ ऐसा ही। मैंने पहले कभी ऐसा नहीं देखा।" उन्होंने कहा, "मैंने ऐसे मौके देखे हैं जब बल्ले पर लगी कोई चीज गेंद पर लगती है, या पैड से टकराती है और उस पर से थोड़ा रंग लग जाता है। मुझे यकीन है कि फ्रेंचाइजी जल्द इस समस्या को सुलझा लेंगी।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Peak Pakistan Super League standards 😭
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 26, 2026
During the very first match of PSL 11, the ball literally turned pink every time Hyderabad Kingsmen players rubbed it on their kit.
Did they get knockoff kits instead of authentic ones?
International league or gully-level experiment? 🤡 pic.twitter.com/Beq5zhmSkb
पोस्ट
हैदराबाद किंग्समेन ने की रोचक पोस्ट
इस मैच में लाहौर कलंदर्स ने 69 रन से शानदार जीत दर्ज की। लाहौर कलंदर्स के 199/6 के जवाब में हैदराबाद किंग्समेन की टीम 130 रन बनाकर ढेर हो गई। इस हार के बाद हैदराबाद ने एक्स पर लाहौर को रोचक तरीके से बधाई दी। उसने एक्स पर लिखा, 'विपक्षी टीम को उनके पहले पिंक-बॉल मैच में जीत हासिल करने के लिए बधाई।' इस रोचक मामले की पूरे क्रिकेट जगह में खासी चर्चा हो रही है।