Loading...
न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, कार्यक्रम की हुई घोषणा
न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम (तस्वीर: एक्स/@ICC)

न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, कार्यक्रम की हुई घोषणा

Mar 22, 2026
02:50 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड (CA) ने आगामी सत्र (2026-27) के लिए अपने कार्यक्रम की घोषणा की है। इसमें कंगारू टीम को न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बेहद व्यस्त कार्यक्रम के तहत 4 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें 26 दिसंबर से शुरू होने वाला बॉक्सिंग-डे टेस्ट भी शामिल है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज और इंग्लैंड के विरुद्ध वनडे और टी-20 सीरीज की मेजबानी करनी है। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

कार्यक्रम 

9 दिसंबर से खेली जाएगी टेस्ट सीरीज 

न्यूजीलैंड की टीम 1999 के बाद पहली बार 3 से ज्यादा टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और कीवी टीम के बीच 9 दिसंबर से पर्थ स्टेडियम में सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा।

इसके बाद एडिलेड में 17 दिसंबर से दूसरा टेस्ट, मेलबर्न में 26 दिसंबर से तीसरा बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला जाना है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथा और आखिरी टेस्ट सिडनी (4-8 जनवरी) में खेला जाना है।

कार्यक्रम 

बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ ऐसा है ऑस्ट्रेलिया का कार्यक्रम 

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज़:

पहला टेस्ट: 13 - 17 अगस्त, मरारा स्टेडियम

दूसरा टेस्ट: 22 - 26 अगस्त, ग्रेट बैरियर रीफ एरिना

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज:

13 नवंबर: पर्थ स्टेडियम, पर्थ

15 नवंबर: एडिलेड ओवल, एडिलेड

18 नवंबर: बेलेरिव ओवल, होबार्ट

इंग्लैंड के खिलाफ पुरुषों की टी-20 सीरीज़:

21 नवंबर: मेलबर्न

24 नवंबर: गोल्ड कोस्ट स्टेडियम, गोल्ड कोस्ट

27 नवंबर: द गाबा, ब्रिस्बेन

29 नवंबर: सिडनी

2 दिसंबर: मनुका ओवल

ADVERTISEMENT

टेस्ट 

150वीं वर्षगांठ पर इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम 

टेस्ट क्रिकेट की 150वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मार्च 2027 में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर पिंक गेंद से एकमात्र डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा।

CA के कार्यक्रम के अनुसार, यह मैच 11-15 मार्च तक खेला जाएगा।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1877 में इसी मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला गया था और 2027 में इसकी 150वीं वर्षगांठ होगी।

ADVERTISEMENT