Loading...
टेस्ट मैच: 21वीं सदी में दोनों पारियों के पहले ओवर में विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
बुमराह ने दोनों पारियों में लैथम को किया आउट (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टेस्ट मैच: 21वीं सदी में दोनों पारियों के पहले ओवर में विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज

Nov 22, 2026
10:09 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने कीवी टीम की पहली पारी में 4 विकेट लिए और दूसरी पारी में भी अच्छी शुरुआत की। वह दोनों पारियों के पहले ओवर में विकेट लेने में सफल हुए। इस बीच 21वीं सदी में उन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने किसी टेस्ट की दोनों पारियों के पहले ओवर में विकेट लिए।

#1 

एस श्रीसंत बनाम वेस्टइंडीज, किंग्स्टन, 2006

भारत ने 2006 में किंग्स्टन टेस्ट में वेस्टइंडीज को 49 रन से हराया था।

उस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने दोनों पारियों में पहले ही ओवर में विकेट लिए थे। दिलचस्प रूप से उन्होंने दोनों बार क्रिस गेल को शून्य पर आउट किया था।

श्रीसंत ने पहली पारी में 34 रन देते हुए 2 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में उन्होंने 38 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए थे।

#2 

जहीर खान बनाम बांग्लादेश, मीरपुर, 2007

भारत ने 2007 में मीरपुर टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 239 रन से हराया था।

उस मैच में भारतीय टीम ने पहली पारी 610/3 के स्कोर पर घोषित की थी।

इसके बाद जहीर खान ने बांग्लादेश की दोनों पारियों के पहले ओवर में जावेद उमर के विकेट लिए थे।

जहीर ने मैच में कुल 7 विकेट (5/34 और 2/54) विकेट लिए थे, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया था।

ADVERTISEMENT

#3 

जसप्रीत बुमराह बनाम न्यूजीलैंड, वेलिंगटन, 2026 

बुमराह ने न्यूजीलैंड की दोनों पारियों में टॉम लैथम के विकेट चटकाए। कीवी कप्तान लैथम दोनों पारियों में शून्य पर आउट हुए।

लैथम अब टेस्ट मैचों में 'पेयर' (दोनों पारियों में शून्य पर आउट होना) बनाने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे कप्तान बने।

वेलिंगटन टेस्ट में बुमराह ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में 29 ओवर में 92 रन देते हुए 4 विकेट लिए। वह टीम के सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए।

ADVERTISEMENT