Loading...
टेस्ट क्रिकेट: मैच की चौथी पारी में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
रूट ने चौथी पारी में अपने 2000 रन पूरे किए (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

टेस्ट क्रिकेट: मैच की चौथी पारी में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

Sep 13, 2026
03:00 pm

क्या है खबर?

टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में बल्लेबाजी करना बेहद चुनौतीपूर्ण माना जाता है। आम तौर पर मैच में चौथी पारी चौथे या पांचवें दिन के दौरान आती है। ऐसे में टूटी हुई पिच गेंदबाजों के पक्ष में जाती है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कुछ बल्लेबाज ऐसे भी हुए हैं, जिन्होंने चौथी पारी में उम्दा प्रदर्शन किया है। इस बीच टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

जो रूट

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट टेस्ट क्रिकेट में चौथी पारी में 2,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।

उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विरुद्ध एजबेस्टन टेस्ट के दौरान ये मुकाम हासिल किया।

इस दिग्गज बल्लेबाज ने चौथी पारी में अब तक 58 पारियों में 44.76 की औसत के साथ 2,059 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 142* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं।

#2 

सचिन तेंदुलकर 

पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी इस सूची का हिस्सा हैं।

उन्होंने चौथी पारी में 60 बार बल्लेबाजी की थी, जिसमें 36.93 की औसत से 1,625 रन अपने नाम किए थे।

अपने बेमिसाल टेस्ट करियर में तेंदुलकर ने 200 मैचों में 53.78 की उम्दा औसत से 15,921 रन बनाए, जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल थे।

इस बीच नाबाद 248 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा था।

ADVERTISEMENT

#3 

एलिस्टेयर कुक

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक को चौथी पारी में बल्लेबाजी करना पसंद था।

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने चौथी पारी में 53 बार बल्लेबाजी की, जिसमें 35.80 की औसत से 1,611 रन बनाए थे। इस बीच 9 अर्धशतक और 2 शतक लगाए थे।

उनका टेस्ट करियर बेमिसाल रहा था।

अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 161 मैचों में 45.35 की औसत से 12,472 रन बनाए थे। उनके नाम 33 टेस्ट शतक भी हैं।

ADVERTISEMENT

#4 

ग्रीम स्मिथ 

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 41 बार चौथी पारी के दौरान बल्लेबाजी की, जिसमें उन्होंने 51.96 की उम्दा औसत के साथ 1,611 रन बनाए थे।

इस दौरान उन्होंने 154* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 शतक और 9 अर्धशतक लगाए थे।

स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में कुल 117 मैच खेले थे। उन्होंने 48.29 की औसत से 9,265 रन बनाए, जिसमें 27 शतक और 38 अर्धशतक शामिल थे।

ADVERTISEMENT