टेस्ट क्रिकेट: इन बल्लेबाजों ने घर पर बनाए हैं 7,000 से अधिक रन
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान जो रूट ने अहम उपलब्धि हासिल की। दरअसल, वह घर पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि लॉर्ड्स टेस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे मैच के दौरान हासिल की। इस मैच में उन्होंने 4 और 24 रन के स्कोर किए और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया। इस बीच घरेलू टेस्ट में 7,000+ रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
#1
जो रूट
क्रिकइंफो के अनुसार, रूट ने घरेलू मैदान पर 156 टेस्ट पारियों में 53.85 के शानदार औसत से कुल 7,594 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 24 शतक और 35 अर्धशतक अपने नाम किए हैं।
किसी भी अन्य बल्लेबाज ने किसी एक देश में 23 से ज्यादा टेस्ट शतक नहीं लगाए हैं।
भले ही रूट ने इंग्लैंड में 5 बार 180 रन का आंकड़ा छुआ है, लेकिन वे इनमें से सिर्फ 2 को ही दोहरे शतक में बदल पाए हैं।
#2
रिकी पोंटिंग
ऑस्ट्रेलिया में 92 टेस्ट मैचों में 7,578 रन बनाने के साथ पोंटिंग अब इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं।
घरेलू टेस्ट मैचों में उनका औसत (56.9) रूट से भी बेहतर है।
पोंटिंग के नाम 23 शतक और 38 अर्धशतक भी दर्ज हैं। इस वजह से वे किसी एक देश में सबसे ज्यादा बार 50+ रन (61 बार) बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं।
उनके 6 दोहरे शतकों में से 5 ऑस्ट्रेलिया में ही बने हैं।
#3
सचिन तेंदुलकर
भले ही सचिन तेंदुलकर टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन इस सूची में वह तीसरे स्थान पर हैं।
इस बल्लेबाज ने घरेलू टेस्ट मैचों में 153 बार बल्लेबाजी करते हुए 52.67 की औसत से 7,216 रन बनाए थे।
तेंदुलकर ने भारत में 94 टेस्ट मैचों में 22 शतक और 32 अर्धशतक लगाए थे।
उन्होंने घरेलू मैदान पर 3 दोहरे शतक भी लगाए थे।
#4
महेला जयवर्धने
श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।
उन्होंने अपने घरेलू मैदानों पर 81 टेस्ट मैचों में 59.70 की शानदार औसत से 7,167 रन बनाए थे।
घरेलू मैदानों पर जयवर्धने ने 129 पारियों में 23 शतक और 34 अर्धशतक लगाए थे। इस शानदार बल्लेबाज ने श्रीलंका में 3 दोहरे शतक और एक तिहरा शतक भी जड़ा था।
अपने बेमिसाल टेस्ट करियर में उन्होंने 11,814 रन बनाए थे।
#5
जैक्स कैलिस
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान खिलाड़ी जैक कैलिस भी इस सूची का हिस्सा हैं।
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 88 टेस्ट की 143 पारियों में 56.73 की औसत से कुल 7,035 रन बनाए, जिसमें 23 शतक और 34 अर्धशतक शामिल थे।
इस बीच उन्होंने अपने घर पर 2 दोहरे शतक भी लगाए थे।
अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 55.37 की औसत के साथ 13,289 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 45 शतक और 58 अर्धशतक लगाए थे।