Page Loader
टेस्ट क्रिकेट: भारत के खिलाफ शाकिब अल हसन का प्रदर्शन रहा है बेहद खराब, जानिए आंकड़े 
शाकिब अल हसन के आंकड़े भारत के खिलाफ अच्छे नहीं हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट: भारत के खिलाफ शाकिब अल हसन का प्रदर्शन रहा है बेहद खराब, जानिए आंकड़े 

Sep 06, 2024
07:04 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच 19 सितंबर से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश ने आज तक भारतीय टीम को नहीं हराया है। ऐसे में वह हर-हाल में जीत दर्ज करना चाहेंगे। हालांकि, टीम के स्टार अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन का रिकॉर्ड भारतीय टीम के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी 

भारत के खिलाफ सिर्फ 26 की औसत से रन बनाते हैं शाकिब 

भारत के खिलाफ शाकिब ने अपना पहला टेस्ट मुकाबला साल 2007 में खेला था। 8 मैच की 14 पारियों में उन्होंने सिर्फ 376 रन बनाए हैं। उनकी औसत 26.85 की रही है। उनके बल्ले से भारतीय टीम के खिलाफ 1 भी शतक नहीं निकला है। उन्होंने सिर्फ 2 अर्धशतकीय पारी खेली है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है। भारतीय सरजमीं पर शाकिब ने 1 टेस्ट मैच खेला है और 104 रन बनाए हैं।

गेंदबाजी

भारत के खिलाफ गेंदबाजी में शाकिब के आंकड़े 

भारत के खिलाफ गेंदबाजी में भी शाकिब के आंकड़े कुछ खास नहीं हैं। उन्होंने 8 टेस्ट की 12 पारियों में सिर्फ 21 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी औसत 37.95 की रही है। उन्होंने सिर्फ 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/62 विकेट का रहा है। भारतीय सरजमीं पर इस खिलाड़ी ने सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेला है और उस मुकाबले में उन्हें सिर्फ 2 विकेट मिला है। उनकी औसत 77 की रही है।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

शाकिब भारत के खिलाफ पिछली 14 पारियों में से 8 में 30 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। इसके अलावा वे भारत के खिलाफ पिछली 5 पारियों में विकेट भी नहीं ले पाए। आने वाली सीरीज में वह यह रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे।

करियर

कैसा रहा है शाकिब का टेस्ट करियर? 

शाकिब ने टेस्ट क्रिकेट में पहला मैच 2007 में भारत के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 69 मुकाबले खेले हैं। इसकी 126 पारियों में 38.50 की औसत से 4,543 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 5 शतक और 31 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 217 रन रहा है। गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 69 मैच में 31.31 की औसत से 242 विकेट झटके हैं। उन्होंने 10 बार 4 विकेट हॉल और 19 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं।