एकमात्र टेस्ट: मोहम्मद सलीम ने पहली बार लिया 5 विकेट हॉल, भारत ने घोषित की पारी
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में मोहम्मद सलीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल (कुल 6 विकेट) लिया। ये उनके टेस्ट करियर का पहला 5 विकेट हॉल रहा। भारतीय टीम के खिलाफ 5 विकेट हॉल लेने वाले सलीम अफगानिस्तान के पहले गेंदबाज हैं। उन्होंने मानव सुथार को आउट कर ये उपलब्धि हासिल की। भारतीय टीम ने इसके बाद 564/8 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित कर दी।
गेंदबाजी
ऐसी रही सलीम की गेंदबाजी
सलीम ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (24), साई सुदर्शन (81), शुभमन गिल (126), ध्रुव जुरेल (19), मानव सुथार (28) और मोहम्मद सिराज (22) को अपना शिकार बनाया। मैच के पहले दिन सलीम ने 2 विकेट लिए थे। दूसरे दिन के इस खिलाड़ी ने 4 विकेट चटकाए। उन्होंने भारत की पहली पारी में 27 ओवर गेंदबाजी की और 3 मेडन के साथ 140 रन देकर 6 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 5.20 की रही।
करियर
ऐसा रहा है सलीम का प्रथम श्रेणी करियर
सलीम ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 18 मुकाबले खेले हैं और इसकी 33 पारियों में 58 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने लगभग 30 की औसत से गेंदबाजी की है। इस खिलाड़ी ने एक बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। लिस्ट-A क्रिकेट में इस खिलाड़ी के नाम 36 पारियों में 24.29 की औसत से 61 विकेट हैं। उन्होंने 2 बार 4 विकेट हॉल और एक बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/51 का रहा है।
जानकारी
ऐसा रहा है सलीम का टेस्ट करियर
सलीम ने अपना पहला टेस्ट मैच श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ 2024 में खेला था। एकमात्र टेस्ट मैच में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। अब उनके 2 टेस्ट की 2 पारियों में 6 विकेट हो गए हैं।
पारी
ऐसी रही भारत की पहली पारी
भारतीय टीम ने 127 ओवर खेलने के बाद 564/8 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी। टीम के लिए केएल राहुल (100) और शुभमन गिल (126) ने शानदार शतकीय पारी खेली। उनके अलावा साई सुदर्शन (81), ऋषभ पंत (81) और वाशिंगटन सुंदर (52*) अर्धशतक लगाया। सलीम के अलावा अफगानिस्तान के लिए जियाउर रहमान शरीफी और हशमतुल्लाह शहीदी ने एक-एक विकेट लिया। आखिरी ओवरों में मोहम्मद सिराज ने 12 गेंदों में 22 रन बनाए। यह उनका सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर है।