Loading...
टेस्ट क्रिकेट: SENA देशों में कब-कब बांग्लादेशी टीम ने मैच जीते? 
SENA देशों में बांग्लादेश ने दर्ज की दूसरी जीत (तस्वीर: एक्स/@BCBtigers)

टेस्ट क्रिकेट: SENA देशों में कब-कब बांग्लादेशी टीम ने मैच जीते? 

Aug 16, 2026
01:01 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को हराते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की। डार्विन में खेले गए मैच में बांग्लादेशी टीम ने 9 विकेट से मैच जीता। यह ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की पहली ही टेस्ट जीत है। इसके साथ-साथ यह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में खेलते हुए बांग्लादेश की दूसरी जीत साबित हुई। इस बीच SENA देशों में बांग्लादेश की टेस्ट जीतों के बारे में जानते हैं।

#1 

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड (माउंट मौंगानुई, 2022)

2022 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड में अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करके इतिहास रचा था।

उन्होंने माउंट माउंगानुई में मेजबान टीम को 8 विकेट से हराया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 328/10 रन बनाए, जिसके जवाब में मेहमान टीम ने 458/10 रन बनाते हुए 130 रनों की बढ़त हासिल की थी।

इसके बाद कीवी टीम अपनी दूसरी पारी में 169 रन पर सिमट गई और लक्ष्य को बांग्लादेश ने 2 विकेट खोकर हासिल किया था।

#2 

बांग्लादेश बनाम ऑस्ट्रेलिया (डार्विन, 2026)

डार्विन टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 198 रन पर सिमट गई थी। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 6 विकेट लिए थे।

जवाब में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 426 रन बनाए, जिसमें तंजीद हुसैन तमीम ने शतक (101) लगाया।

पहली पारी के आधार पर 228 रन से पिछड़ने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 284 रन पर सिमट गई।

मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट लिए। आखिर में लक्ष्य को बांग्लादेश ने हासिल किया।

ADVERTISEMENT