टेस्ट क्रिकेट: न्यूजीलैंड में सर्वोच्च पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान
क्या है खबर?
वेलिंगटन टेस्ट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किए। भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक (136) लगाया, जबकि कप्तान शुभमन गिल 98 रन बनाकर न्यूजीलैंड की सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट शतक लगाने से चूक गए। इन बड़ी पारियों की बदौलत भारत ने मैच में अपनी स्थिति मजबूत की। इस बीच न्यूजीलैंड में सर्वोच्च पारी खेलने वाले भारतीय कप्तानों के बारे में जानते हैं।
#1
मोहम्मद अजहरुद्दीन (192 रन, ऑकलैंड, 1990)
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 1990 में ऑकलैंड में खेला गया सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था।
उस मैच में न्यूजीलैंड के 391 रन के जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 482 रन बनाए थे।
तब भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन दोहरा शतक लगाने से चूक गए थे। वह 259 गेंदों में 26 चौकों की मदद से 192 रन बनाकर आउट हुए थे।
मैच की दूसरी पारी में उनको बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था।
#2
सुनील गावस्कर (116 रन, ऑकलैंड, 1976)
भारत ने 1976 में न्यूजीलैंड को ऑकलैंड टेस्ट में 8 विकेट से हराया था।
उस मैच में कप्तानी करते हुए सुनील गावस्कर ने 15 चौके और एक छक्के की मदद से अपनी पहली पारी में 116 रन बनाए थे। यह गावस्कर का न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पहली ही पारी थी।
उनके शतक की मदद से भारत ने अपनी पहली पारी में 414 रन बनाए थे। दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 35 रन बने थे।
#3
मोहम्मद अजहरुद्दीन (103* रन, वेलिंग्टन, 1998)
अजहरुद्दीन ने 1998 के वेलिंगटन टेस्ट में भी कप्तानी करते हुए शतक लगाया था।
उन्होंने भारत की पहली पारी में 156 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए थे। उनके शतक के बावजूद भारत ने 208 रन बनाए थे और जवाब में न्यूजीलैंड ने 352 रन बनाते हुए बढ़त बनाई थी।
भारत ने दूसरी पारी में 356 रन बनाए थे, जिसमें अजहरुद्दीन ने 48 रन का योगदान दिया था।
आखिर में न्यूजीलैंड ने 213 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
#4
शुभमन गिल (98 रन, वेलिंगटन, 2026)
न्यूजीलैंड के 368 रन के जवाब में भारत ने जब 295 रन के स्कोर पर अपना दूसरा विकेट खोया, तब गिल क्रीज पर आए।
बेसिन रिजर्व स्टेडियम में उन्होंने बल्लेबाजी के लिए बेहतर नजर आ रही पिच का भरपूर फायदा उठाया और मौके मिलने पर आकर्षक शॉट लगाए।
उन्होंने शतकवीर केएल राहुल (136) के साथ मिलकर 91 रन की साझेदारी की और पंत (55*) के साथ 100 रन भी जोड़े।
भारतीय कप्तान 146 गेंदों में 98 रन बनाकर आउट हुए।