Loading...
टेस्ट क्रिकेट: गॉल क्रिकेट स्टेडियम में इन भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
रविचंद्रन अश्विन के आंकड़े गॉल स्टेडियम में शानदार रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट: गॉल क्रिकेट स्टेडियम में इन भारतीय गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट

Aug 07, 2026
09:51 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। ऐसे में भारतीय स्पिन आक्रमण श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिए चुनौती साबित होंगे। आइए टेस्ट क्रिकेट में गॉल के इस मैदान पर भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर डालते हैं।

#1

रविचंद्रन अश्विन (14 विकेट)

इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन हैं।

वह 2015 से 2017 के बीच इस मैदान पर 2 टेस्ट मैच खेले थे। इसकी 4 पारियों में उन्होंने 22.07 की औसत से 14 विकेट अपने नाम किए थे।

उन्होंने यहां एक बार 5 विकेट हॉल लिया था और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/46 का रहा था।

अश्विन दोनों पारियों को मिलाकर इस मैदान पर एक बार 10 विकेट भी ले चुके हैं।

#2

हरभजन सिंह (12 विकेट)

दूसरे स्थान पर भारत के एक और पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह हैं। वह 2001 से 2015 के बीच इस मैदान पर 4 टेस्ट मैच खेले थे।

इसकी 7 पारियों में उन्होंने 36.16 की औसत से 12 विकेट अपने नाम किए थे।

उन्होंने यहां एक बार 5 विकेट हॉल लिया था और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 6/102 का रहा था।

हरभजन ने भी इस मैदान पर दोनों पारियों को मिलाकर एक बार 10 विकेट लिया है।

ADVERTISEMENT

#3

इशांत शर्मा (8 विकेट)

इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा हैं। उन्होंने साल 2008 से 2015 के बीच इस मैदान पर 3 टेस्ट मैच खेले थे।

इसकी 6 पारियों में उन्होंने 42 की औसत से 8 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 4.25 की रही थी।

इशांत इस मैदान पर 4 विकेट हॉल या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए थे। इस खिलाड़ी का यहां सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 3/20 का रहा है।

ADVERTISEMENT

#4

रविंद्र जडेजा (6 विकेट)

साल 2017 में इस मैदान पर एकमात्र टेस्ट खेलने वाले रविंद्र जडेजा सूची में चौथे स्थान पर हैं।

उन्होंने उस मुकाबले में 2 पारियों में 6 विकेट चटकाए थे। पहली पारी में उन्होंने 22.3 ओवर गेंदबाजी की थी और 67 रन देकर 3 विकेट लिए। दूसरी पारी में भी जडेजा के नाम 3 विकेट थे।

15 अगस्त से शुरू होने वाली सीरीज में भी वह टीम का हिस्सा हैं, ऐसे में उनसे एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

ADVERTISEMENT