Loading...
टेस्ट क्रिकेट: गॉल क्रिकेट स्टेडियम में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज
शिखर धवन ने गॉल क्रिकेट स्टेडियम में कई शानदार पारियां खेलीं हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट: गॉल क्रिकेट स्टेडियम में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज

Aug 07, 2026
11:58 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 15 अगस्त से 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला गॉल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां भारतीय बल्लेबाजों ने कई यादगार पारियां खेली हैं। इस मैदान की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच कुछ भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार धैर्य और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए बड़ी पारियां खेलीं। ऐसे में आइए टेस्ट प्रारूप में इस मैदान पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

वीरेंद्र सहवाग (201* रन) 

इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग हैं।

उन्होंने साल 2008 में गॉल के मैदान पर 201* रन की शानदार पारी खेली थी।

सहवाग ने 231 गेंदों का सामना कर ये रन बनाए थे। उनके बल्ले से 22 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 87.01 की रही थी।

उस मुकाबले को भारतीय टीम को 170 रन से अपने नाम किया था।

#2

शिखर धवन (190 रन)

दूसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन हैं।

साल 2017 में भारतीय टीम श्रीलंका के दौरे पर गई थी और सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल स्टेडियम में ही हुआ था।

भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और धवन ने 168 गेंदों का सामना कर 190 रन बनाए। उनके बल्ले से 31 चौके निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 113.09 की रही थी।

उस टेस्ट मैच को भारत ने 304 रन से जीता था।

ADVERTISEMENT

#3

चेतेश्वर पुजारा (153 रन)

पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 2017 के उसी टेस्ट मैच में 153 रन की शानदार पारी खेली थी और वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

पुजारा ने अपनी पारी के दौरान 265 गेंदों का सामना किया था, जिसमें उनके बल्ले से 13 चौके निकले थे।

पहली पारी में भारत ने धवन (190 रन) और पुजारा की बेहतरीन पारियों की बदौलत 600 रन बनाए थे।

जवाब में श्रीलंका की टीम 291 रन पर सिमट गई थी।

ADVERTISEMENT

#4

शिखर धवन (134 रन)

धवन ने साल 2015 में इस मैदान पर एक और बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। हालांकि, उस टेस्ट में भारतीय टीम को हार मिली।

श्रीलंका के 183 रन के जवाब में भारत ने 375 रन बनाए थे।

धवन ने 271 गेंदों का सामना कर 134 रन की पारी खेली थी। उनके बल्ले से 13 चौके निकले थे। श्रीलंका की दूसरी पारी 367 रन पर समाप्त हुई। भारतीय टीम को 176 का लक्ष्य मिला, लेकिन वो 112 रन ही बना पाए।

ADVERTISEMENT