टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 पर इन भारतीय बल्लेबाजों ने खेली 150+ रन की पारी
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ गॉल टेस्ट में अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 462 रन बनाए। भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उन्होंने यह बड़ा शतक नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए लगाया। इस बीच श्रीलंका के खिलाफ नंबर-3 पर खेलते हुए 150 से अधिक रन की पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
राहुल द्रविड़ (177 रन, 2009)
पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ ने 2009 में अहमदाबाद टेस्ट में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ बड़ा शतक लगाया था।
उन्होंने भारत की पहली पारी के दौरान 261 गेंदों का सामना करते हुए 177 रन बनाए। अपनी इस पारी में द्रविड़ ने 26 चौके और एक छक्का लगाया।
यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
क्रिकइंफो के अनुसार, यह द्रविड़ का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर है।
#2
चेतेश्वर पुजारा (153 रन, 2017)
2017 के गॉल टेस्ट में भारतीय टीम ने 204 रन से जीत दर्ज की थी।
उस मुकाबले में नंबर-3 पर खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा ने अपनी पहली पारी में 265 गेंदों में 153 रन बनाए थे।
उनके अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 190 रन की पारी खेली थी।
भारत ने अपनी पहली पारी में 600 रन बनाए थे और आखिर में जीत हासिल की थी।
बता दें कि पुजारा ने इस टीम के खिलाफ 4 शतक लगाए थे।
#3
देवदत्त पडिक्कल (167 रन, 2026)
गॉल टेस्ट में पडिक्कल 230 गेंदों में 167 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल था।
यह उनके टेस्ट करियर का पहला ही शतक साबित हुआ।
अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने केएल राहुल के साथ मिलकर 162 रन की साझेदारी की।
पडिक्कल ने 2024 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 3 टेस्ट की 4 पारियों में उन्होंने 64.25 की औसत से 257 रन बनाए है।
जानकारी
पडिक्कल ने हासिल किया था ये मुकाम
पडिक्कल 21वीं सदी में भारत के लिए नंबर-3 पर खेलते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। उनसे पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 2002 में दिल्ली में जिम्बाब्वे के खिलाफ 136 रन बनाए थे।