टेस्ट क्रिकेट: श्रीलंका की धरती पर रनों के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी जीत
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में कई यादगार जीत दर्ज की हैं। विदेशी परिस्थितियों में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को कई बार मात दी है। इस दौरान भारतीय टीम को श्रीलंका में कुछ बड़ी जीत भी मिली है। ऐसे में आइए 15 अगस्त से शुरू होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज से पहले भारत की श्रीलंका में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत जान लेते हैं।
#1
304 रन, साल- 2017
रनों के लिहाज से श्रीलंका में भारत की सबसे बड़ी जीत 304 रनों की है। साल 2017 के गॉल टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 600 रन बना दिए थे।
जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम सिर्फ 291 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
भारतीय टीम ने 240/3 का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। श्रीलंका को जीत के लिए 550 रन बनाने थे।
टीम दूसरी पारी में केवल 245 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
#2
278 रन, साल- 2015
भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत 2015 में आई थी। कोलंबो टेस्ट में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल (108) के शतक की मदद से 393 रन बनाए।
श्रीलंका की पहली पारी 306 रन पर समाप्त हुई।
भारत ने 325/8 रन के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित की। श्रीलंका को जीत के लिए 413 रन चाहिए थे, लेकिन वह अपनी दूसरी पारी में 134 रन ही बना पाई।
श्रीलंका 278 रन से मैच हारी।
#3
235 रन, साल- 1993
श्रीलंका में रनों के लिहाज से भारत की तीसरी सबसे बड़ी जीत 1993 में आई थी।
कोलंबो में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और 366 रन बनाए।
जवाब में श्रीलंका 254 रन पर ऑलआउट हुई। भारत ने अपनी दूसरी पारी 359/4 रन के स्कोर पर घोषित की।
श्रीलंका को जीत के लिए 472 रन चाहिए थे, लेकिन वे 236 रन ही बना पाए। भारत ने 235 रन से मैच जीत लिया।
#4
170 रन, साल-2008
भारत की श्रीलंका में चौथी बड़ी जीत 2008 में आई थी। सीरीज का दूसरा टेस्ट गॉल में हुआ था।
वीरेंद्र सहवाग के 201 रन की पारी के दम पर भारत ने 329 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 292 रन पर समाप्त हुई।
भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 269 रन बनाए और श्रीलंका को 307 रन का लक्ष्य दिया।
श्रीलंका दूसरी पारी में 136 रन पर ऑलआउट हुई और भारत को 170 रन से जीत मिली।