Loading...
टेस्ट क्रिकेट: जो रूट का एजबेस्टन में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े
जो रूट का एजबेस्टन में शानदार रहा है प्रदर्शन

टेस्ट क्रिकेट: जो रूट का एजबेस्टन में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े

Sep 07, 2026
10:49 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मुकाबला 9 सितंबर से एजबेस्टन में खेला जाएगा। इसमें मेजबान टीम की नजर 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर रहेगी। कप्तान जो रूट इस निर्णायक मैच में एक बड़ी पारी खेलकर जोरदार वापसी करने के लिए पूरी तरह रहेंगे। आइए एजबेस्टन के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में रूट के अब तक प्रदर्शन और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

उपलब्धि

एजबेस्टन में 1,000 रन पूरे कर सकते हैं रूट

रूट को एजबेस्टन में बल्लेबाजी करने में मजा आता है और वह यहां सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

क्रिकइंफो के अनुसार, रूट ने यहां 10 मैचों की 18 पारियों में 63.20 की औसत से 948 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक भी शामिल हैं।

यहां पर उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले एग टेस्ट में कुल 65 रन (3 और 62) बनाए हैं। ऐसे में वह अब इस मैदान पर 1,000 रन पूरे करने का प्रयास करेंगे।

करियर

कैसा रहा है रूट का टेस्ट करियर?

रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 20 मैचों की 34 पारियों में 51 की औसत से 1,581 रन बनाए हैं। इसमें 2 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं।

उन्होंने अब तक खेले 168 टेस्ट की 307 पारियों में 50.38 की औसत से 14,208 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 41 शतक और 68 अर्धशतक जड़े हैं।

उन्होंने इंग्लैंड में 89 टेस्ट में 53.85 की औसत से 7,594 रन बनाए हैं। इसमें 24 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं।

ADVERTISEMENT