LOADING...
टेस्ट क्रिकेट: जानिए कब-कब बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज को क्लीन स्वीप किया
बांग्लादेश ने जीती सीरीज (तस्वीर: एक्स/@BCBtigers)

टेस्ट क्रिकेट: जानिए कब-कब बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज को क्लीन स्वीप किया

May 20, 2026
03:00 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के दूसरे सिलहट टेस्ट में 78 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ ही बांग्लादेश ने पाकिस्तान के विरुद्ध 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को क्लीन स्वीप किया। यह सिर्फ दूसरा ही ऐसा मौका है, जब पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ अपने दोनों टेस्ट में शिकस्त मिली है। आइए उन सीरीज के बारे में जानते हैं, जिनमें बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप किया हो।

#1 

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (2024)

बांग्लादेश ने 2024 में पाकिस्तान दौरे पर अपने दोनों टेस्ट मैच जीते थे। रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेशी टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में बांग्लादेश की पहली पारी में मुशफिकुर रहीम ने बड़ा शतक (191) लगाया था। इसके बाद रावलपिंडी में ही हुए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। उस मैच में लिटन दास ने पहली पारी में 138 रन बनाए थे।

जानकारी

नजमुल हसन शांतो की कप्तानी में बांग्लादेश ने रचा था इतिहास 

बांग्लादेश ने नजमुल हसन शांतो की कप्तानी में खेलते हुए ये टेस्ट सीरीज जीती थी। इस टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश ने पाकिस्तान में 5 टेस्ट खेले थे और सभी में हार झेली थी।

Advertisement

#2 

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (2026)

बांग्लादेश ने ढाका में खेले गए टेस्ट में पाकिस्तान को 104 रन से हराया। इस मुकाबले में कप्तान शांतो ने 101 और 87 रन बनाए थे। इस सीरीज का दूसरा टेस्ट सिलहट में खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने 78 रन से जीत दर्ज की। इस मैच में लिटन ने 126 और 69 रन के स्कोर बनाए थे। दूसरी पारी में रहीम (137) ने भी शतक लगाकर जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

WTC 

WTC की तालिका में 5वें स्थान पर पहुंचा बांग्लादेश 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में यह बांग्लादेश की सिर्फ दूसरी जीत है। WTC 2025-27 में बांग्लादेश ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें एक में हार झेली है और एक मैच ड्रॉ रहा है। शांतो की कप्तानी वाली टीम तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तानी टीम 8वें पायदान पर खिसक गई है। मौजूदा चक्र में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया पहले और न्यूजीलैंड दूसरे स्थान पर है।

Advertisement