
टेस्ट क्रिकेट: लॉर्ड्स के मैदान पर 550 से अधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
क्या है खबर?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 के फाइनल के दौरान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज स्टीव स्मिथ ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।
दरअसल, वह लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले मेहमान बल्लेबाज बन गए।
उन्होंने फाइनल मुकाबले की पहली पारी में 66 रन और दूसरी पारी में 13 रन बनाए।
इस बीच लॉर्ड्स में 550 से अधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
स्टीव स्मिथ (604 रन)
स्मिथ ने इस मैदान पर 6 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 54.90 की उम्दा औसत के साथ 604 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 2 शतक भी लगाए हैं।
साल 2015 में, स्मिथ ने लॉर्ड्स में दोहरा शतक (215) बनाया था, जो यहां किसी मेहमान बल्लेबाज द्वारा बनाया गया तीसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
दूसरी तरफ वह गेंदबाजी में लॉर्ड्स में 3 विकेट भी अपने नाम कर चुके हैं।
#2
वॉरेन बार्डस्ले (575 रन)
स्मिथ से पहले इस सूची में वॉरेन बार्डस्ले शीर्ष पर थे।
उन्होंने लॉर्ड्स में 5 टेस्ट खेले थे, जिसकी 7 पारियों में बल्लेबाजी में उन्होंने 575 रन बनाए थे।
इस मैदान पर उनका बल्लेबाजी औसत 115 था, जो 250 से अधिक रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाजों में सर्वश्रेष्ठ है।
बार्डस्ले ने यहां 2 शतक और इतने ही अर्धशतक लगाए थे। उनका इस मैदान पर सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 193* रहा है।
#3
डॉन ब्रेडमैन (551 रन)
इस सूची में तीसरे स्थान पर डॉन ब्रैडमैन हैं। उन्होंने इस प्रतिष्ठित मैदान पर 4 टेस्ट खेले, जिसकी 8 पारियों में 551 रन बनाए थे।
इस बीच उनका औसत 78.71 का रहा था। उन्होंने इस ऐतिहासिक मैदान पर 2 शतक और 1 अर्धशतक लगाया था।
लॉर्ड्स में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 है। दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (259) यहां पर सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर वाले एकमात्र अन्य विदेशी बल्लेबाज हैं।