Loading...
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सबसे छोटे स्कोर
बांग्लादेश की टीम ने कई मौको पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान किया है (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के सबसे छोटे स्कोर

Aug 13, 2026
04:57 pm

क्या है खबर?

टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच अब तक कई रोमांचक मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान दोनों टीमों के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किए हैं। हालांकि, कुछ मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियाई टीम का बल्लेबाजी क्रम बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर नहीं टिक सका। ऐसे में कंगारू टीम की पारी कम स्कोर पर खत्म हुई। आइए टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए सबसे छोटे स्कोर पर नजर डालते हैं।

#1

198 रन, साल- 2026 

साल 2026 की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 198 रन पर समाप्त हो गई।

यह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ न्यूनतम स्कोर साबित हुआ।

पहली बार ऑस्ट्रेलियाई टीम बांग्लादेश के खिलाफ 200 से कम रनों पर सिमटी। स्टीव स्मिथ (71) को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

हसन महमूद ने 17 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 55 रन देते हुए 6 विकेट अपने नाम किए।

#2

217 रन, साल- 2017 

साल 2017 टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मीरपुर में हुआ था। पहली पारी में बांग्लादेश ने 260 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 217 रन पर ऑलआउट हुई थी।

मैट रैनशॉ ने सबसे ज्यादा 45 रन की पारी खेली थी।

बांग्लादेश के लिए शाकिब अल हसन ने घातक गेंदबाजी की थी। उन्होंने 25.5 ओवर में 7 मेडन के साथ 68 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे।

उस मैच में बांग्लादेश को 20 रन से जीत मिली थी।

ADVERTISEMENT

#3

244 रन, साल- 2017 

साल 2017 के मीरपुर टेस्ट को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 265 रन बनाने थे।

हालांकि, पूरी कंगारू टीम केवल 244 रन पर ऑलआउट हो गई। ये ऑस्ट्रेलिया का टेस्ट क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ तीसरा सबसे छोटा स्कोर साबित हुआ।

डेविड वार्नर ने 135 गेंदों का सामना किया और 112 रन बनाए। उनके बल्ले से 16 चौके और एक छक्का निकला।

हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

ADVERTISEMENT

#4

269 रन, साल- 2006

ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश के खिलाफ चौथा सबसे छोटा स्कोर साल 2006 में आया था। हालांकि, उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से जीत मिली थी।

बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 427 रन बनाए थे। जवाब में कंगारू टीम केवल 269 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

एडम गिलक्रिस्ट ने 212 गेंदों का सामना कर 144 रन बनाए थे। बांग्लादेश के लिए मोहम्मद रफीक ने 32.2 ओवर में 62 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

ADVERTISEMENT