तेम्बा बावुमा ने तोड़ा पूर्व भारतीय दिग्गज का ये बड़ा रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 179 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने मैच के तीसरे दिन अपना शतक पूरा किया। बतौर कप्तान बावुमा के टेस्ट करियर का यह चौथा शतक साबित हुआ। उनकी पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका 425 रन बनाने में सफल रही। उन्होंने इस पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए उनपर एक नजर डाल लेते हैं।
भारतीय
पूर्व भारतीय दिग्गज का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तानों की सूची में बावुमा पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।
उन्होंने 36 साल और 150 दिन की उम्र में 179 रन की पारी खेली।
उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का 28 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। अजहरुद्दीन ने साल 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 35 साल और 38 दिन की उम्र में 163 रन बनाए थे।
साल
76 साल बाद बावुमा ने किया ये कारनामा
बावुमा ने इस पारी के दौरान एक और बड़ा कारनामा किया। वह दक्षिण अफ्रीका की धरती पर एक टेस्ट पारी में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज (36 साल और 150 दिन) कप्तान भी बने।
सूची में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के आर्थर लिंडसे हैसेट हैं। उन्होने 76 साल पहले साल 1950 में गकेबरहा के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 167 रन बनाए थे।
उस समय उनकी उम्र 36 साल और 187 दिन थी।
रिकॉर्ड्स
बावुमा ने ये रिकॉर्ड्स भी बनाए
बावुमा पिछले 8 साल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के पहले कप्तान बने।
साल 1960 से अब तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले दक्षिण अफ्रीकी कप्तानों की सूची में ग्रीम स्मिथ, जैक्स कैलिस, फाफ डुप्लेसिस और अब सिर्फ बावुमा ही शामिल हैं।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में दक्षिण अफ्रीका के लिए एडेन मार्करम, काइल वेरेन और बावुमा ने सबसे ज्यादाै 4-4 शतक लगाए हैं।
पारी
ऐसी रही बावुमा की पारी
बावुमा 334 गेंदों में 179 रन बनाकर मिचेल स्टार्क की गेंद पर आउट हुए। उनके बल्ले से 18 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 53.59 की रही।
ये उनके टेस्ट करियर का 5वां शतक साबित हुआ, जिसे उन्होंने 226 गेंदों में पूरा किया।
कंगारू टीम के खिलाफ इस प्रारूप में उनका पहला शतक साबित हुआ। इस स्टार खिलाड़ी ने अब तक 68 टेस्ट खेले हैं और इसकी 117 पारियों में 38.76 की औसत से 3,993 रन बनाए हैं।