LOADING...
महिला टी-20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाली टीमें, जानिए शीर्ष पर कौन
टी-20 महिला विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के नाम दर्ज है

महिला टी-20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाली टीमें, जानिए शीर्ष पर कौन

Jun 10, 2026
06:07 pm

क्या है खबर?

महिला टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से इंग्लैंड में होने जा रहा है। पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान का आगाज करेगी। टूर्नामेंट में कई टीमों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। ऐसे में आइए महिला टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़े स्कोर बनाने वाली टीमों पर नजर डालते हैं।

#1

इंग्लैंड- 213/5 बनाम पाकिस्तान, 2023

महिला टी-20 विश्व कप इतिहास में सर्वोच्च टीम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम ही दर्ज है। उसने टी-20 विश्व कप 2023 के 19वें मैच में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 213/5 का स्कोर खड़ा किया था। इसमें नैट साइवर-ब्रंट (81*) और डैनी वायट-हॉज (51) ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी। जवाब में पाकिस्तान की टीम 99/9 का ही स्कोर बना पाई थी और 114 रन से मैच हार गई।

#2

दक्षिण अफ्रीका- 195/3 बनाम थाईलैंड, 2020

सूची में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम है। उसने टी-20 विश्व कप 2020 में ग्रुप-B के मैच में थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 195/3 का स्कोर खड़ा किया था। इसमें लिजेल ली (101) ने शानदार शतकीय पारी और सुने लूस (61) ने अर्धशतकीय पारियां खेली थी। जवाब में थाईलैंड की टीम 19.1 ओवर में 92 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी। इससे प्रोटियाज टीम को 113 रनों से जीत मिली।

Advertisement

#3

भारत- 194/5 बनाम न्यूजीलैंड, 2018

साल 2018 में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ भारत ने 194/5 का स्कोर बनाया था। यह इस टूर्नामेंट में उनका सबसे बड़ा स्कोर है। उस मैच में हरमनप्रीत कौर ने 51 गेंदों का सामना कर 103 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 7 चौके और 8 छक्के निकले थे। जेमिमा रोड्रिगेज ने 59 रन की पारी खेली थी। जवाब में न्यूजीलैंड 160/9 का स्कोर ही बना पाई थी। उसे 34 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

#4

ऑस्ट्रेलिया- 191/4 बनाम आयरलैंड, 2014

सूची में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम है। उसने टी-20 विश्व कप 2014 के 9वें मैच में आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 191/4 का स्कोर खड़ा किया था। इसमें कप्तान मेग लैनिंग (126) ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। जवाब में आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन ही बना पाई थी। इससे कंगारू टीम को 78 रनों से जीत मिली थी।

Advertisement