LOADING...
IPL इतिहास में 200+ रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए सर्वाधिक हार झेलने वाली टीमें
राजस्थान रॉयल्स ने RCB के खिलाफ 202 रन का लक्ष्य हासिल किया था

IPL इतिहास में 200+ रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए सर्वाधिक हार झेलने वाली टीमें

Apr 11, 2026
05:21 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया। RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में RR ने वैभव सूर्यवंशी (78) और ध्रुव जुरेल (81*) के अर्धशतकों से 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ ही RCB IPL इतिहास में 200+ रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए सर्वाधिक हार झेलने वाली संयुक्त टीम बन गई है।

#1

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 7 हार

IPL इतिहास में 200 या उससे अधिक रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए सर्वाधिक हार झेलने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से RCB के नाम दर्ज हो गया है। RCB ने कुल 30 बार टीमों को 200 या उससे अधिक रन का लक्ष्य दिया है, जिसमें से टीम 23 में जीत दर्ज करने में सफल रही, जबकि 7 में उसे हार झेलनी पड़ी। इस दौरान RCB को पटखनी देने वाली टीमों में LSG, CSK, KKR, PBKS और RR शामिल हैं।

#2

पंजाब किंग्स - 7 हार

IPL इतिहास में 200 या उससे अधिक रन के लक्ष्य का बचाव करते हुए सर्वाधिक हार झेलने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स (PBKS) के नाम भी दर्ज है। PBKS ने कुल 21 बार टीमों को 200 या उससे अधिक रन का लक्ष्य दिया है, जिसमें से टीम 14 में जीत दर्ज करने में सफल रही, जबकि 7 में उसे हार झेलनी पड़ी है। इस दौरान PBKS को पटखनी देने वाली टीमों में SRH, RR, MI, DC और KKR शामिल रही हैं।

Advertisement

#3

चेन्नई सुपरकिंग्स - 6 हार

इस सूची में 5 बार की IPL चैंपियन टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) दूसरे नंबर पर मौजूद है। CSK ने कुल 28 बार टीमों को 200 या उससे अधिक रन का लक्ष्य दिया है, जिसमें से टीम ने 22 में जीत दर्ज की, जबकि 6 में उसे हार झेलनी पड़ी है। इस दौरान CSK को पटखनी देने वाली टीमों में DC, LSG, PBKS और KKR शामिल रही हैं। बड़ी बात यह है कि PBKS ने उसे सर्वाधिक 3 बार हराया है।

Advertisement

#4

कोलकाता नाइट राइडर्स - 5 हार

इस सूची में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) तीसरे नंबर पर मौजूद है। KKR ने अब तक कुल 20 बार टीमों को 200 या उससे अधिक रन का लक्ष्य दिया है, जिसमें से टीम 15 में जीत दर्ज करने में सफल रही, जबकि 5 में उसे हार झेलनी पड़ी है। इस दौरान KKR को पटखनी देने वाली टीमों में PBKS, RR, MI और CSK शामिल रही हैं। बड़ी बात यह है कि PBKS ने उसे सर्वाधिक 3 बार हराया है।

Advertisement