LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का सफर?
वेस्टइंडीज सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का सफर?

Mar 02, 2026
10:00 am

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का सफर समाप्त हो गया है। शाई होप की कप्तानी में यह टीम सुपर-8 के ग्रुप-1 में थी। टीम ने ग्रुप चरण में अपने सभी मुकाबले जीतकर 8 अंक के साथ सुपर-8 में जगह बनाई थी। हालांकि, सुपर-8 में टीम 3 में से केवल 1 मैच जीत पाई और उसे 2 में हार मिली। इससे वह 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। आइए विश्व कप में उनका सफर जानते हैं।

सफर

ग्रुप चरण में ऐसा रहा वेस्टइंडीज का सफर 

वेस्टइंडीज ने पहला मुकाबला स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला। जहां उसे 35 रन से जीत मिली। कैरिबियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182/5 का स्कोर बनाया था। जवाब में स्कॉटलैंड 147 रन ही बना पाई। इंग्लैंड के खिलाफ उसे 30 रन से जीत मिली। नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले में उसने 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में इस टीम ने इटली को 42 रन से हराया था।

सुपर-8

सुपर-8 चरण में ऐसा रहा वेस्टइंडीज का प्रदर्शन 

सुपर-8 चरण के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जिम्बाब्वे को 107 रन के बड़े अंतर से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम ने 6 विकेट पर 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे 147 रन पर सिमट गई। अगले मुकाबले में वेस्टइंडीज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। इसके बाद सुपर-8 चरण के आखिरी और करो या मरो मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया।

Advertisement

रन

वेस्टइंडीज के इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन 

वेस्टइंडीज की ओर से टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन शिमरोन हेटमायर ने बनाए। उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 41.33 की औसत और 186.46 की स्ट्राइक रेट से कुल 248 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 85 रन रहा। वहीं, शाई होप ने 7 पारियों में 36.16 की औसत और 130.72 की स्ट्राइक रेट से 217 रन बनाए। उनके नाम भी 2 अर्धशतक रहे और उनका सर्वोच्च स्कोर 75 रन रहा।

Advertisement

विकेट

वेस्टइंडीज के इन गेंदबाजों का रहा अच्छा प्रदर्शन 

वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा विकेट संयुक्त रूप से गुडाकेश मोती और जेसन होल्डर ने लिए। मोती ने 7 मैच की 7 पारियों में 17.30 की औसत से 10 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 7.86 की रही। मोती ने एक बार 4 विकेट हॉल भी लिया। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/28 का रहा। होल्डर ने 7 पारियों में 20.40 की औसत से ये विकेट चटकाए। उन्होंने 8.86 की इकॉनमी से गेंदबाजी की और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/27 का रहा।

Advertisement