LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: वेस्टइंडीज ने इटली को हराकर चौथी जीत दर्ज की, ये रिकॉर्ड्स बने
वेस्टइंडीज को शानदार जीत मिली (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2026: वेस्टइंडीज ने इटली को हराकर चौथी जीत दर्ज की, ये रिकॉर्ड्स बने

Feb 19, 2026
02:30 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 के 37वें मुकाबले में इटली को 42 रन से हरा दिया। इस विश्व कप में वेस्टइंडीज की लगातार चौथी जीत है। वहीं, इटली का इस विश्व कप में सफर खत्म हो गया। उसने 4 मुकाबले खेले और उसे 1 मैच में नेपाल के खिलाफ जीत मिली। मैच में वेस्टइंडीज ने 165/6 का स्कोर बनाया। जवाब में इटली 123 रन ही बना पाई। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

लेखा-जोखा

मैच का लेखा-जोखा 

मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए। उनके अलााव शेरफन रदरफोर्ड और रोस्टन चेज के बल्ले से 24-24 रन निकले। क्रिशन कालुगामगे ने इटली के लिए सिर्फ 25 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में इटली के लिए कोई बल्लेबाज मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाया। वेस्टइंडीज के लिए शमार जोसेफ ने घातक गेंदबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

अर्धशतक

ऐसी रही होप की पारी 

होप ने 46 गेंदों का सामना किया और 76 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 163.04 की रही। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में पूरा किया। होप ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ 61* रन की पारी खेली थी। इस खिलाड़ी ने टी-20 विश्व कप में 152.32 की स्ट्राइक रेट से 262 रन बनाए हैं।

Advertisement

मैच

जेसन होल्डर ने ने वेस्टइंडीज के लिए पूरे किए 300 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले 

जेसन होल्डर अपना 300वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरे। उन्होंने अब तक 69 टेस्ट, 138 वनडे और 93 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। होल्डर ने टेस्ट में 30.39 की औसत से 162 विकेट लिए हैं, जबकि वनडे में उनके नाम 36.96 की औसत से 159 विकेट दर्ज हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वह 106 विकेट चटका चुके हैं। होल्डर ने बल्ले से भी योगदान दिया है और टेस्ट में 3,073, वनडे में 2,237 तथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 789 रन बनाए हैं।

Advertisement

विकेट

अकील हुसैन ने पूरे किए 250 टी-20 विकेट 

अकील हुसैन अपना 271वां टी-20 मुकाबला खेलते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल किया। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में अपने 250 विकेट पूरे कर लिए। अपने करियर में अकील अब तक 5 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल ले चुके हैं। मैच में उन्होंने 3 ओवर की कसी हुई गेंदबाजी की और 25 रन देकर एक विकेट हासिल किया। उनकी इकॉनमी 8.30 की रही। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अकील के नाम 94 मैचों में 89 विकेट दर्ज हैं।

गेंदबाजी

जोसेफ ने रचा इतिहास 

जोसेफ ने 4 ओवर में 30 रन खर्च किए और 4 विकेट लिए। उन्होंने 7.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। इस खिलाड़ी ने 4 कैच भी लपके। जोसेफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने एक ही मैच में 4 विकेट हॉल के साथ 4 कैच भी लपके हैं। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला ही 4 विकेट हॉल रहा। उन्होंने अब तक 19 मुकाबले खेले हैं और 24 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

Advertisement