LOADING...
ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले सोलर पैनलों पर लगाया 126 प्रतिशत का भारी टैरिफ
ट्रंप ने भारत के सोलर पैनलों पर लगाया भारी टैरिफ

ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले सोलर पैनलों पर लगाया 126 प्रतिशत का भारी टैरिफ

Feb 25, 2026
10:49 am

क्या है खबर?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोलर पैनल को लेकर भारत पर 126 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया है। अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट ने कहा है कि यह ड्यूटी कथित सरकारी सब्सिडी की जांच के बाद लगाई गई है। अमेरिका का दावा है कि इन सब्सिडी के कारण विदेशी कंपनियां कम कीमत पर सोलर उत्पाद बेच रही थीं। इस फैसले से अमेरिकी निर्माताओं को राहत मिल सकती है, लेकिन सोलर प्रोजेक्ट की लागत बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

अन्य देश

इंडोनेशिया और लाओस पर भी भारी ड्यूटी

भारत के अलावा इंडोनेशिया और लाओस पर भी अलग-अलग दरों से टैरिफ लगाया गया है। इंडोनेशिया पर 86 प्रतिशत से 143 प्रतिशत तक और लाओस पर 81 प्रतिशत ड्यूटी तय की गई है। अमेरिका का कहना है कि इन देशों से आने वाले सोलर सेल और मॉड्यूल घरेलू उद्योग को नुकसान पहुंचा रहे थे। यह बड़ा कदम अमेरिकी बाजार में विदेशी सस्ते उत्पादों की हिस्सेदारी को सीमित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

असर

अमेरिकी बाजार पर संभावित असर

इन टैरिफ से अमेरिकी सोलर कंपनियों को फायदा हो सकता है, लेकिन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपर्स के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अमेरिका में कई प्रोजेक्ट सस्ती विदेशी सप्लाई पर निर्भर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 की पहली छमाही में अमेरिका के 57 प्रतिशत सोलर मॉड्यूल आयात भारत, इंडोनेशिया और लाओस से आए। नई ड्यूटी के कारण इन आयातों में कमी आ सकती है और प्रोजेक्ट की लागत बढ़ सकती है।

Advertisement

जांच

अगला फैसला और आगे की जांच

यह ड्यूटी ट्रंप प्रशासन के अन्य वैश्विक टैरिफ से अलग मानी जा रही है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने हाल में कुछ टैरिफ फैसलों को खारिज भी किया था। फिलहाल अंतिम निर्णय 6 जुलाई को आने वाला है। इसके साथ ही भारत, इंडोनेशिया और लाओस से आयातित सोलर सेल पर एंटी-डंपिंग जांच भी जारी है। आगे के फैसलों से वैश्विक सोलर व्यापार और भारत-अमेरिका संबंधों पर बड़े स्तर पर असर पड़ सकता है।

Advertisement