LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: श्रीलंका बनाम आयरलैंड मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
अपने पहले मैच में आयरलैंड से भिड़ेगी श्रीलंका (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

टी-20 विश्व कप 2026: श्रीलंका बनाम आयरलैंड मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Feb 07, 2026
03:59 pm

क्या है खबर?

इस समय खेले जा रहे टी-20 विश्व कप 2026 के छठे मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम का सामना आयरलैंड क्रिकेट टीम से 8 फरवरी को होगा। ग्रुप-B का यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसमें श्रीलंकाई टीम घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने का प्रयास करेगी। दूसरी तरफ आयरिश टीम उलटफेर करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइए मुकाबले के प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डालते हैं।

श्रीलंका 

ऐसी हो सकती है श्रीलंकाई टीम 

श्रीलंका की टीम ने टी-20 विश्व कप से ठीक पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टी-20 सीरीज में हार मिली थी। घर पर 3 मैचों की घरेलू सीरीज में उन्हें क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी। ऐसे में श्रीलंकाई टीम फिर से जीत की राह पर लौटने का प्रयास करेगी। संभावित एकादश: पथुम निसानका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, जनिथ लियानगे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, और दुष्मंता चमीरा।

आयरलैंड 

इस संयोजन के साथ उतर सकती है आयरलैंड 

आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग के ऊपर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। उनकी और रॉस अडायर की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरेगी। दूसरी तरफ गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी रॉस अडायर के कंधो पर होगी। वह आयरलैंड की ओर से इस प्रारूप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। संभावित टीम: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, रॉस अडायर, बैरी मैकार्थी, और जोशुआ लिटिल।

Advertisement

हेड-टू-हेड 

आयरलैंड के खिलाफ अजेय रही है श्रीलंकाई टीम

अब तक ये दोनों टीमें सिर्फ 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आमने-सामने हुए हैं और तीनों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है। तीनों ही भिड़ंत टी-20 विश्व कप के दौरान ही हुई है। टी-20 विश्व कप 2022 में आखिरी बार ये दोनों टीमें आमने-सामने थी, जिसमें श्रीलंका ने 8 विकेट से मुकाबला जीता था। ऐसे में आयरलैंड के सामने श्रीलंका को पहली बार हराने की चुनौती होगी।

Advertisement

पिच रिपोर्ट 

कैसी होगी पिच की स्थिति?

प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है, और स्पिनर को हावी होने का मौका मिलता है। हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है। यहां सर्वोच्च टीम स्कोर बांग्लादेश ने (215/5 बनाम श्रीलंका, 2018) ने बनाया है।

जानकारी

कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, 8 फरवरी को कोलंबो में बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बारिश की 11 प्रतिशत संभावना है। ऐसे में मैच बिना बारिश के खेले जाने की उम्मीद है।

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

कुसल मेंडिस ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 131.08 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,425 रन बनाए हैं।उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ इकलौती पारी में अर्धशतक लगाया है। हसरंगा अपनी फिरकी के जाल में विपक्षी बल्लेबाजों को फसाना चाहेंगे। इस अनुभवी स्पिनर ने 94 मैचों में 16.21 की औसत से 151 विकेट लिए हैं। आयरिश कप्तान स्टर्लिंग ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 134.76 की स्ट्राइक रेट से 3,888 रन बनाए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मैच?

श्रीलंका और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement