टी-20 विश्व कप 2026: शाई होप ने लगातार दूसरे मुकाबले में जड़ा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 के 37वें मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान शाई होप ने शानदार अर्धशतकीय पारी (75) खेली। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में पूरा किया। इस टूर्नामेंट में होप ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। इससे पहले उन्होंने नेपाल के खिलाफ 61* रन बनाए थे। उनकी पारी के दम पर इटली क्रिकेट टीम के खिलाफ वेस्टइंडीज 165/6 का स्कोर बनाने में सफल रही।
पारी
ऐसी रही होप की पारी और साझेदारी
होप ने 46 गेंदों का सामना किया और 76 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 163.04 की रही। रोस्टन चेज के साथ होप ने 50 गेंदों में 64 रन की साझेदारी निभाई। चेज 25 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। होप को छोड़कर वेस्टइंडीज का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा। इस कारण टीम ने इस विश्व कप में अपना सबसे छोटा टीम स्कोर खड़ा किया।
टी-20
टी-20 विश्व कप में ऐसे रहे हैं होप के आंकड़े
होप ने अब तक टी-20 विश्व कप (2024-2026) में 7 मैच खेले हैं, जिसमें 52.40 की औसत और 152.32 की स्ट्राइक रेट के साथ 262 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 82* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3 अर्धशतक लगाए हैं। मौजूदा टी-20 विश्व कप में यह होप के बल्ले से निकलने वाली दूसरी 50+ रन की पारी है। इससे पहले उन्होंने 0 और 19 रन के स्कोर किए थे।
करियर
ऐसा रहा है होप का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर
होप ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 1,610 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 64 मैच खेले हैं, जिसकी 62 पारियों में उनकी औसत 30.37 की रही है। उन्होंने 138.07 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2017 में की थी। वह बतौर कप्तान इस प्रारूप में 750 से अधिक रन बना चुके हैं।