टी-20 विश्व कप 2026: पाकिस्तान ने रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज बेहद जोरदार ढ़ंग से हुआ है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 विकेट से जीत मिली है। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 148 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में एक समय पाकिस्तान की टीम संघर्ष कर रही थी। हालांकि, उन्होंने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
मैच का लेखा-जोखा
पाकिस्तान ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने 3 विकेट झटके। जवाब में साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 47 रन की पारी खेली। सैम अयूब के बल्ले से 24 रन निकले। पाकिस्तान का मध्यक्रम मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहा। आखिरी ओवर में फहीम अशरफ ने 11 गेंद में 29 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
गेंदबाजी
पाकिस्तान के गेंदबाजों का रहा अच्छा प्रदर्शन
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने मैच में निराश नहीं किया। सलमान ने 3.5 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। नवाज को 2 सफलता मिली। अबरार अहमद ने 4 ओवर में सिर्फ 23 रन खर्च किए और 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। सैम ने 1 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट चटकाए। शाहीन अफरीदी थोड़े महंगे साबित हुए। उन्होंने 3 ओवर में 38 रन देकर 1 सफलता हासिल की। उनकी इकॉनमी 9.30 की रही।
बड़े
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाजों ने किया निराश
पाकिस्तान का स्कोर एक समय 98/3 का था और फिर 100/5 का हो गया। यहीं से पूरा मुकाबला नीदरलैंड की तरफ चला गया। शादाब (8) और मोहम्मद नवाज (6) भी कुछ खास नहीं कर पाए। आघा सलमान 8 गेदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बाबर आजम ने एक बार फिर निराश किया और 18 गेंदों में 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उस्मान खान तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। सैम भी खराब शॉर्ट खेलकर पवेलियन लौटे।
प्लेयर ऑफ द मैच
फहीम ने ऐसे पलटा मैच
फहीम ने 11 गेंदों का सामना किया और 29 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 263.64 की रही। एक समय टीम के 7 बल्लेबाज 114 रन पर पवेलियन में थे। यहां से फहीम ने पूरा मैच पलट दिया। 19वें ओवर में इस खिलाड़ी ने 3 छक्के और 1 चौका की मदद से कुल 24 रन बनाए। उन्हें इस शानदार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' घोषित किया गया।