टी-20 विश्व कप 2026: लोरकन टकर ने आयरलैंड के लिए खेली सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी, बनाए रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 के 22वें मुकाबले में शनिवार (14 फरवरी) को आयरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान लोरकन टकर ने ओमान क्रिकेट टीम के खिलाफ तूफानी बदल्लेबाजी करते हुए नाबाद 94 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 11वां और ओमान टीम के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 35 गेंदों में पूरा किया। यह उनका टी-20 विश्व कप में तीसरा अर्धशतक रहा है। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही टकर की पारी और साझेदारी?
आयरलैंड को टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए 25 रन पर 2 झटके लग गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए टकर ने गैरेथ डेलानी (56) के साथ 5वें विकेट के लिए 101 रन की अहम साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने जॉर्ज डॉकरेल (35*) के साथ छठे विकेट के लिए 19 गेंदाें में 70 रन जोड़ते हुए स्कोर को 235/5 पर पहुंचा दिया। टकर 51 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 94 रन बनाकर नाबाद रहे।
रिकॉर्ड
आयरलैंड के लिए टी-20 विश्व का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
टकर अब टी-20 विश्व कप इतिहास में आयरलैंड के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में कर्टिस कैम्फर (72* बनाम स्कॉटलैंड, 2022) को पीछे छोड़ दिया है। इसी तरह वह विश्व कप में बतौर कप्तान दूसरी सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बने हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (92 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2024) को पीछे छोड़ा है। सर्वोच्च पारी का रिकॉर्ड क्रिस गेल (98 बनाम भारत, 2010) के नाम दर्ज है।
जानकारी
टकर ने यह रिकॉर्ड भी किया अपने नाम
टकर की पारी विकेटकीपर द्वारा बनाया गया चौथा सबसे बड़ा टी-20 विश्व कप स्कोर भी है। टकर टी-20 विश्व कप में चौथे या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 70 रन का आंकड़ा पार करने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।
करियर
कैसा रहा है टकर का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?
टकर ने साल 2016 में हांगकांग क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वह अब तक 91 मैचों की 85 पारियों में 22.76 की औसत और 123.93 की स्ट्राइक रेट से 1,730 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 11 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसकी मैच में आया है। वह अपने करियर में अब तक 161 चौके और 44 छक्के भी जड़ चुके हैं।