LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: जेसन होल्डर 100 विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बने 
जेसन होल्डर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप 2026: जेसन होल्डर 100 विकेट लेने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बने 

Feb 07, 2026
07:51 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी जेसन होल्डर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह वेस्टइंडीज की ओर से 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। वह इस प्रारूप में विकेटों का शतक लगाने वाले विश्व के 35वें गेंदबाज बने हैं। होल्डर ने स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ इतिहास रचा। मुकाबले में उनकी टीम को 35 रन से जीत मिली। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

होल्डर दिग्गजों की सूची में हुए शामिल 

होल्डर ने मैच में 3.5 ओवर गेंदबाजी की और 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। उनकी इकॉनमी रेट 3.80 की रही। उनके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक के साथ 5 विकेट हॉल भी लिया। होल्डर अब लसिथ मलिंगा, टिम साउथी, शाकिब अल हसन, शाहिन अफरीदी और जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। इन गेंदबाजों ने सभी प्रारूपों में 100 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं।

टी-20

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे हैं होल्डर के आंकड़े 

होल्डर ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2014 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 90 मुकाबले खेले हैं। इसकी 86 पारियों में 27.17 की औसत से 101 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 4 बार 4 विकेट हॉल और 1 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 5/27 का रहा है। होल्डर के बाद वेस्टइंडीज के लिए विकेट लेने के मामले में दूसरे स्थान पर अकिल हुसैन (86 विकेट) हैं।

Advertisement