LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: भारत-पाकिस्तान मैच होने की संभावना, PCB ने ICC से शुरू की बातचीत
भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जा सकता है (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2026: भारत-पाकिस्तान मैच होने की संभावना, PCB ने ICC से शुरू की बातचीत

Feb 07, 2026
06:19 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच के बहिष्कार को लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से बातचीत शुरू कर दी है। यह कदम उस विस्तृत पत्राचार के बाद उठाया गया है, जिसमें ICC ने PCB से उनके अचानक मैच से हटने पर जवाब मांगा था। PCB ने सरकार के निर्देश का हवाला देते हुए टी-20 विश्व कप 2026 के मैच से पीछे हटने का फैसला लिया था।

ICC

क्यों बदला पाकिस्तान? 

विश्व कप 2026 के पहले ही दिन पाकिस्तान के रुख में अचानक आए बदलाव से कोलंबो में भारत-पाकिस्तान के मुकाबले की राह खुलती नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, जब ICC ने PCB को बताया कि 'फोर्स मेज्योर' का हवाला देने पर उन्हें भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है, तभी बोर्ड के रवैये में बदलाव आया। इसके बाद बातचीत का रास्ता तैयार हुआ। फोर्स मेज्योर तब लागू होता है जब कोई पक्ष अपनी संविदात्मक जिम्मेदारी पूरी नहीं करता।

बयान

ICC के सूत्र ने कही ये बात 

एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "ICC अब इस मुद्दे को सुलझाने के लिए व्यवस्थित तरीके से बातचीत करेगा, टकराव नहीं बल्कि संवाद होगा।" PCB ने जिस 'फोर्स मेज्योर' क्लॉज का हवाला दिया था, वह ऐसी अप्रत्याशित परिस्थितियों से जुड़ा होता है, जिनसे किसी अनुबंध को पूरा करना संभव नहीं रहता। इस क्लॉज को ICC के सामने रखते हुए पाकिस्तान बोर्ड ने 1 फरवरी को सरकार की सोशल मीडिया पोस्ट भी सबूत के तौर पर संलग्न की थी।

Advertisement

पृष्ठभूमि

भारत बनाम पाकिस्तान विवाद की पृष्ठभूमि

भारत द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान जाने से इनकार करने के बाद से PCB और BCCI के बीच तनाव बना हुआ है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद एशिया कप 2025 के दौरान भारत द्वारा पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार करने पर तनाव और बढ़ गया। अब बांग्लादेश को टी-20 विश्व कप 2026 से बाहर किए जाने के बाद पाकिस्तान ने उसका समर्थन करते हुए भारत के साथ विवाद को और बढ़ाने का प्रयास किया था।

Advertisement

ICC

ICC ने क्या कहा था? 

ICC ने बयान जारी कर कहा कि हम PCB से आधिकारिक और लिखित सूचना की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस तरह का फैसला वैश्विक खेल आयोजन की मूल भावना के खिलाफ है। किसी एक टीम द्वारा चुनिंदा मैच खेलने के फैसले से टूर्नामेंट की निष्पक्षता, निरंतरता और खेल भावना को सीधे तौर पर नुकसान पहुंचेगा। वह राष्ट्रीय नीतिगत मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करती है। PCB इस फैसले के दूरगामी और गंभीर परिणामों पर गंभीरता से विचार करेगा।

Advertisement