LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड बनाम नेपाल मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी
नेपाल के खिलाफ जीत के साथ इंग्लैंड शुरुआत करना चाहेगी (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड बनाम नेपाल मैच का प्रीव्यू और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

Feb 07, 2026
01:49 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 का चौथा मुकाबला रविवार (8 फरवरी) को इंग्लैंड क्रिकेट टीम और नेपाल क्रिकेट टीम के बीच मुंबई में खेला जाएगा। यह ग्रुप-C का दूसरा मुकाबला होगा। इसमें हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड टीम टूर्नामेंट का जोरदार आगाज करना चाहेगी। वहीं, रोहित पौडेल की कप्तानी वाली नेपाल इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर करने को देखेगी। ये पहला मौका होगा जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी। आइए मुकाबले के प्रीव्यू और महत्वपूर्ण बातों पर एक नजर डालते हैं।

प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड ने घोषित कर दी है अपनी प्लेइंग इलेवन 

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। हाल ही में टीम को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में जीत मिली थी। उनके पास अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का जोरदार मिश्रण है। ऐसे में उनको हराना नेपाल के लिए बेहद मुश्किल होगा। ऐसी है इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), विल जैक्स, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, सैम कर्रन, ल्यूक वुड, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशिद।

एकादश

ये हो सकती है नेपाल की संभावित एकादश 

नेपाल की टीम के पास कई शानदार खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख पलट सकते हैं। कप्तान रोहित से टीम को काफी उम्मीदें होगी। दीपेंद्र सिंह ऐरी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। ऐसे में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। गेंदबाजी में अनुभवी संदीप लामिछाने बेहतर करना चाहेंगे। संभावित एकादश: कुशल भुर्तेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, सुंदीप जोरा, आशिफ शेख, गुलशन झा, लोकेश बाम, सोमपाल कामी, नंदन यादव और संदीप लामिछाने।

Advertisement

पिच

कैसी होगी पिच की स्थिति? 

वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है। यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है। दूसरी ओर एक गेंदबाज के दृष्टिकोण से पिच स्पिनरों को कुछ हद तक सहायता प्रदान करती है, लेकिन ज्यादा उम्मीद रखना बेमानी होगी। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवर में मदद मिलती है, ऐसे में वह जल्दी विकेट लेना चाहेंगे। ऐसे में यहां बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे।

Advertisement

जानकारी

कैसा रहेगा मौसम? 

एक्यूवेदर के अनुसार, 8 फरवरी को मुंबई में मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में दर्शकों को पूरा मैच आराम से देखने को मिलेगा।

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी नजरें

सॉल्ट ने पिछले 9 मैचों में 394 रन बनाए हैं। बटलर ने 10 मैचों में 177.3 की स्ट्राइक रेट से 250 रन अपने नाम किए हैं। नेपाल से आसिफ ने पिछले 9 मैचों में 280 रन बनाए हैं। कुशल 10 मैचों 258 रन बनाने में सफल रहे हैं। आदिल ने 8 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी प्रकार संदीप ने 7 मैचों में 13 विकेट चटका चुके हैं। इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला? 

इंग्लैंड और नेपाल के बीच यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement