LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: क्या पाकिस्तान टीम अब भी बना सकती है सेमीफाइनल में जगह?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जिंदा है

टी-20 विश्व कप 2026: क्या पाकिस्तान टीम अब भी बना सकती है सेमीफाइनल में जगह?

Feb 25, 2026
01:00 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अभियान को बड़ा झटका लगा है। सुपर-8 चरण में मंगलवार को इंग्लैंड क्रिकेट टीम से मिली हार के बाद उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कमजोर हो गई हैं। अब उसे खुद के प्रदर्शन से ज्यादा दूसरी टीमों के मैचों के परिणामों पर अधिक निर्भर रहना होगा। दो मैचों में सिर्फ 1 अंक होने के बावजूद पाकिस्तान टीम कुछ परिस्थितियों में सेमीफाइनल तक पहुंच सकती है। आइए जानते हैं।

परिदृश्य

न्यूजीलैंड के दोनों मैच हारने पर जिंदा रहेगी पाकिस्तान की उम्मीदें

पाकिस्तान का सेमीफाइनल तक पहुंचने का रास्ता काफी मुश्किल है। उसे 28 फरवरी को श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इससे उसके 3 अंक हो जाएंगे। इसके बाद उसे न्यूजीलैंड की श्रीलंका और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में हार की दुआ करनी होगी। ऐसी स्थिति में वह श्रीलंका को हराकर सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। न्यूजीलैंड का सुपर-8 का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ बारिश से रद्द हो गया था।

टाईब्रेकर

न्यूजीलैंड के एक मैच जीतने पर कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है पाकिस्तान?

अगर न्यूजीलैंड टीम एक मैच जीतती है और दूसरा हारती है, तो उसके 3 अंक होंगे। ऐसे में क्वालिफिकेशन नेट रन रेट पर निर्भर करेगा। पाकिस्तान की मौजूदा नेट रन रेट (-0.461) श्रीलंका के खिलाफ उसकी जीत के अंतर को महत्वपूर्ण बनाती है। उसे श्रीलंका के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही यह भी उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड टीम न्यूजीलैंड को बड़े अंतर से हराए। इससे न्यूजीलैंड की नेट रन रेट कम हो जाएगी।

Advertisement

सवाल

न्यूजीलैंड के दोनों मैच जीतने पर क्या होगा?

न्यूजीलैंड अपने बचे हुए दोनों मैच जीत जाती है, तो वह इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी और पाकिस्तान सुपर-8 में अपने आखिरी मैच से पहले टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। सुपर-8 के मैचों में कोई रिजर्व डे नहीं है। ऐसे में बारिश से मैच रद्द होने पर दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा और इससे मुकाबला और भी पेचीदा हो सकता है। पाकिस्तान अपने आखिरी मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज कर नेट रन रेट सुधारने का प्रयास करेगी।

Advertisement