टी-20 विश्व कप 2026: आर्यांश और सोहेब ने अर्धशतक जड़कर दिलाई UAE को जीत, जानिए कैसे
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2026 के 20वें मुकाबले में UAE क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज आर्यांश शर्मा (74*) और सोहेब खान (51) ने कनाडा क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारियां खेली। यह आर्यांश के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 5वां और सोहेब का पहला ही अर्धशतक रहा। यह दोनों को विश्व कप में भी पहला ही अर्धशतक है। उनकी इन पारियों की बदौलत UAE ने 151 रन के लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
बल्लेबाजी
कैसी रही आर्यांश और सोहेब की बल्लेबाजी?
आर्यांश के सामने 66 रन तक UAE के 4 विकेट गिर चुके थे। उसके बाद उन्होंने सोहेब के साथ टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ाया। आर्यांश ने 41 गेंदों में और सोहेब ने 28 गेंदों में अपने अर्धशतक पूरे करते हुए 5वें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई। सोहेब 29 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों से 51 रन बनाकर आउट हुए। आर्यांश 53 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों से 74 रन बनाकर नाबाद रहे।
करियर
कैसा रहा है आर्यांश का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?
आर्यांश ने साल 2023 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वह अब तक 20 मैच की इतनी ही पारियों में 29.83 की औसत और 116.23 की स्ट्राइक रेट से 537 रन बनाने में सफल रहे हैं। वह 5 अर्धशतक भी जड़ चुके हैं, लेकिन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है। यह उनका कनाडा के खिलाफ पहला ही मैच था, जिसमें उन्होंने अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूती दी।
करियर
कैसा रहा है सोहेब का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?
सोहेब ने इसी साल में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। वह अब तक 4 मैचों की इतनी ही पारियों में 18.00 की औसत और 146.93 की स्ट्राइक रेट से 72 रन बनाने में सफल रहे हैं। यह उनका पहला ही अर्धशतक रहा है। उनकी यह पारी ऐसे समय में आई, जब UAE की टीम मुश्किल घड़ी में थी। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई।
परिणाम
UAE ने इस तरह दर्ज की जीत
मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हर्ष ठाकर ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। नवनीत धालीवाल के बल्ले से 34 रन निकले। जुनैद सिद्दीकी ने UAE के लिए घातक गेंदबाजी की और 5 विकेट अपने नाम किए। जवाब में UAE के लिए आर्यांश और सोहेब मैच जिताऊ अर्धशतकीय पारियां खेलते हुए 19.4 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर ही टीम को जीत दिला दी।