LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: अभिषेक USA के खिलाफ हुए 'गोल्डन डक' पर आउट, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा USA के खिलाफ हुए 'गोल्डन डक' पर आउट

टी-20 विश्व कप 2026: अभिषेक USA के खिलाफ हुए 'गोल्डन डक' पर आउट, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

Feb 07, 2026
08:15 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के तीसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा USA क्रिकेट टीम के खिलाफ 'गोल्डन डक' (पहली गेंद पर बिना रन बनाए आउट होना) पर आउट हो गए। अली खान ने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर उन्हें पवेलियन भेजा। अभिषेक ने जोरदार शॉट लगाया, लेकिन गेंद डीप कवर पर खड़े संजय कृष्णमूर्ति के हाथों में चली गई। बता दें कि यह अभिषेक का टी-20 विश्व कप में डेब्यू था।

रिकॉर्ड

अभिषेक टी-20 विश्व कप डेब्यू में 'गोल्डन डक' पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय

क्रिकबज के अनुसार, अभिषेक अब अपने टी-20 विश्व कप डेब्यू में 'गोल्डन डक' पर आउट होने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी गोल्डन डक पर आउट हुए थे। कुल मिलाकर अभिषेक टी-20 विश्व कप डेब्यू में शून्य पर आउट होने वाले 5वें भारतीय हैं। उनसे पहले गौतम गंभीर, नेहरा, शार्दुल ठाकुर और दीपक हुड्डा भी शून्य पर आउट हो चुके हैं।

करियर

टी-20 क्रिकेट में 12वीं बार शून्य पर आउट हुए अभिषेक

अभिषेक टी-20 क्रिकेट में अपना 174वां मैच खेल रहे हैं और 12 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 33.11 की औसत से 5,100 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 173.52 की है। वह 39 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 4 बार शून्य पर आउट हुए हैं। इस आक्रामक सलामी बल्लेबाज ने भारत के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 36.02 की औसत से 1,297 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 194.45 की रही है।

Advertisement