Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: इन महिला गेंदबाजों ने सबसे कम मैचों में 50 विकेट पूरे किए 
श्री चरणी ने पूरे किए अपने 50 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BCCIWomen)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: इन महिला गेंदबाजों ने सबसे कम मैचों में 50 विकेट पूरे किए 

Sep 11, 2026
10:16 am

क्या है खबर?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को 40 रन से करारी शिकस्त दी। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने किफायती गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लिया और इसके साथ ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 50 विकेट पूरे किए। इस बीच सबसे कम मैचों में 50 विकेट पूरे करने वाली महिला गेंदबाजों की सूची के बारे में जानते हैं।

#1 

मेंगटिंग लियू (28 मैच)

चीन की गेंदबाज मेंगटिंग लियू इस सूची में शीर्ष पर है। बाएं हाथ की स्पिनर ने 28 मैचों में विकेटों का अर्धशतक पूरा किया था।

उन्होंने जापान के खिलाफ मैच के दौरान ये मुकाम हासिल किया था।

अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने अब तक 29 मैच खेले हैं, जिसमें 7.81 की औसत और 4.01 की इकॉनमी रेट के साथ 53 विकेट लिए हैं। उन्होंने बल्लेबाजी में 104 रन बनाए हैं।

#2 

श्री चरणी (29 मैच)

श्री चरणी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 50 विकेट पूरे करने के लिए 29 मैच का सहारा लिया।

22 वर्षीय इस युवा गेंदबाज ने अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

उन्होंने अब तक 29 मैच खेले हैं और इसकी 29 पारियों में 14.58 की औसत के साथ 50 विकेट चटकाए हैं।

वह इस साल भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं।

ADVERTISEMENT

#3 

अनीसा मोहम्मद (29 मैच)

वेस्टइंडीज की स्पिनर अनीसा मोहम्मद ने अपने 50 विकेट पूरे करने के लिए 29 ही मैच खेले थे।

उन्होंने अब तक के शानदार करियर में 117 मैच खेले हैं, जिसमें 17.64 की औसत और 18.9 की इकॉनमी रेट के साथ 125 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 3 पारियों में 5 विकेट हॉल भी लिए हैं।

उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 10 रन देते हुए 5 विकेट लेना रहा है।

ADVERTISEMENT

#4 

ली कास्परेक (29 मैच)

न्यूजीलैंड की ली कास्परेक भी इस सूची का हिस्सा हैं। उन्होंने भी टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपने 50 विकेट पूरे करने के लिए 29 मैच का सहारा लिया।

इस दाएं हाथ की ऑफ स्पिनर ने अब तक 52 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें 14.86 की औसत और 6.40 की इकॉनमी रेट के साथ 81 विकेट लिए हैं।

उन्होंने कभी 5 विकेट हॉल नहीं लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7 रन पर 4 विकेट लेना रहा है।

ADVERTISEMENT