Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: 3 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
ब्रूक ने इस सीरीज में बनाए 170 रन (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: 3 मैचों की सीरीज में इंग्लैंड के इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

Sep 19, 2026
10:45 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने 3 मैचों की सीरीज को क्लीन स्वीप किया। इस सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक और अनुभवी बल्लेबाज जोस बटलर ने खूब रन बनाए। इस बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

डेविड मलान (173 रन बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2020)

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड मलान ने 2020 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 3 पारियों में 86.50 की अविश्वसनीय औसत और 161.68 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 173 रन बनाए थे।

उन्होंने एक मैच में नाबाद 99 रन भी बनाए थे।

बता दें कि इंग्लैंड ने उस सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था।

#2 

जोस बटलर (172 रन बनाम श्रीलंका, 2026)

बटलर ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 3 पारियों में 86.00 की औसत और 186.96 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 172 रन बनाए। उन्होंने इस सीरीज में कुल 19 चौके और 6 छक्के भी लगाए।

वह इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साबित हुए।

इस सीरीज में उनके स्कोर क्रमशः 80, 30 और नाबाद 62 रन रहे।

बता दें कि बटलर टी-20 क्रिकेट में अब तक 15,000+ रन बना चुके हैं।

ADVERTISEMENT

#3 

हैरी ब्रूक (170 रन बनाम श्रीलंका, 2026)

इंग्लिश कप्तान ब्रूक ने श्रीलंका के विरुद्ध सीरीज के पहले मैच में शतक (114*) लगाया था।

यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा ही शतक साबित हुआ।

इसके बाद दूसरे और तीसरे मैच में क्रमशः 23 और 33 रन के स्कोर किए।

उन्होंने अपनी 3 पारियों में 85.00 की औसत और 217.95 की स्ट्राइक रेट से 170 रन बनाए। उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के भी लगाए , जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

ADVERTISEMENT

जानकारी

ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड ने भारत और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतीं 

बतौर कप्तान ब्रूक के लिए यह साल अब तक अच्छा साबित हुआ है। उनकी कप्तानी में इंग्लिश टीम ने श्रीलंका और भारतीय टीम के खिलाफ टी-20 और वनडे दोनों सीरीज जीतीं हैं।

ADVERTISEMENT