टी-20 अंतरराष्ट्रीय: भारत के लिए इन गेंदबाजों ने फेंके हैं सबसे ज्यादा मेडन ओवर
क्या है खबर?
टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजों के लिए तेजी से रन बनाना जरूरी होता है। ऐसे में गेंदबाजों के लिए मेडन ओवर निकालना आसान नहीं होता। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम के कई गेंदबाजों ने इस प्रारूप में अपनी कसी हुई गेंदबाजी से कई मौकों पर बल्लेबाजों को रन बनाने से रोका है। कुछ गेंदबाजों ने घातक गेंदबाजी कर दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान किया है। ऐसे में आइए उन भारतीय गेंदबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा मेडन ओवर डाले हैं।
#1
जसप्रीत बुमराह (13 मेडन ओवर)
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं।
उन्होंने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2016 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 97 मुकाबले खेले हैं और इसकी 94 पारियों में 13 मेडन ओवर डाले हैं।
उन्होंने 18.20 की शानदार औसत के साथ 123 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 6.51 की रही है।
उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल लिया है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/15 का रहा है।
#2
भुवनेश्वर कुमार (10 मेडन ओवर)
दूसरे स्थान पर एक और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। उन्होंने पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2012 में खेला था।
अब तक इस खिलाड़ी ने 87 मुकाबले खेले हैं और इसकी 86 पारियों में 10 मेडन ओवर डाले हैं।
इस दौरान उन्होंने 6.96 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। भुवनेश्वर ने 23.10 की औसत से 90 विकेट चटकाए हैं।
उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल और 2 बार 5 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/4 का रहा है।
#3
हरभजन सिंह (5 मेडन ओवर)
इस सूची में तीसरे स्थान पर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह हैं।
उन्होंने साल 2006 से 2016 तक 28 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे और इसकी 27 पारियों में ही 5 मेडन ओवर डाल दिए थे।
उन्होंने 25.32 की औसत से गेंदबाजी की थी और 25 विकेट अपने नाम किए थे।
उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल लिया था और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 4/12 का रहा था।
#4
हार्दिक पांड्या (5 मेडन ओवर)
इस सूची में चौथे स्थान पर स्टार भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या हैं।
उन्होंने भी अपने करियर में 5 मेडन ओवर डाले हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने 138 मैचों की 125 पारियों में गेंदबाजी की है।
इस दौरान उन्होंने 27.13 की औसत से 114 विकेट अपने नाम किए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.34 की रही है।
उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 का रहा है।