टी-20 अंतरराष्ट्रीय: ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर इन गेंदबाजों ने चटकाए हैं सबसे ज्यादा विकेट
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था, ऐसे में दोनों टीमें दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर बढ़त हासिल करना चाहेगी। इस मैदान पर बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों ने भी अपनी छाप छोड़ी है और कई धमाकेदार प्रदर्शन किए हैं। ऐसे में आइए यहां सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर नजर डालते हैं।
#1
आदिल राशिद (12 विकेट)
पहले स्थान पर स्टार स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद हैं। उन्होंने इस मैदान पर 2015 में अपना पहला टी-20 मुकाबला खेला था। राशिद ने यहां 9 मैचों की 8 पारियों में 21.66 की औसत से 12 विकेट चटकाए हैं। उनके अलावा कोई भी गेंदबाज इस मैदान पर 10 विकेट का आंकड़ा नहीं छू सका है। उन्होंने 8.66 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है। उन्होंने एक बार 4 विकेट हॉल भी लिया है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/35 का रहा है।
#2
स्टुअर्ट ब्रॉड, इमाद वसीम और शादाब खान (6-6 विकेट)
दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 3 खिलाड़ी हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड, इमाद वसीम और शादाब खान ने ओल्ड ट्रैफर्ड में 6-6 विकेट चटकाए हैं। ब्रॉड ने 4 पारियों में 8.14 की इकॉनमी से ये विकेट हासिल किए थे। इमाद ने 5 पारियों में 7.26 की इकॉनमी से 6 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, शादाब ने 4 पारियों में 9.13 की इकॉनमी से 6 विकेट लिए थे। कोई भी एक पारी में 4 या 5 विकेट नहीं ले पाया था।
#3
कुलदीप यादव, वहाब रियाज और जेड डर्नबैक (5-5 विकेट)
तीसरे नंबर पर संयुक्त रूप से 3 गेंदबाज काबिज हैं। कुलदीप यादव, वहाब रियाज और जेड डर्नबैक ने यहां 5-5 विकेट चटकाए हैं। इनमें सबसे यादगार प्रदर्शन कुलदीप का रहा, जिन्होंने इसी मैदान पर अपने एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 5 विकेट झटकने का कारनामा किया था। वहीं, वहाब और डर्नबैक ने 2-2 पारियों में यह 5-5 विकेट हासिल किए थे। कुलदीप का यह प्रदर्शन (5/24) ओल्ड ट्रैफर्ड में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
#4
गस एटकिंसन, ग्रीम स्वान और डेविड विली (4-4 विकेट)
चौथे स्थान पर भी संयुक्त रूप से 3 गेंदबाज काबिज हैं। गस एटकिंसन, ग्रीम स्वान और डेविड विली ने ओल्ड ट्रैफर्ड में टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 4-4 विकेट चटकाए हैं। एटकिंसन ने इस मैदान पर अपने पहले ही मुकाबले में 4/20 के शानदार आंकड़े दर्ज किए थे। वहीं, स्वान ने 4 पारियों में 6.46 की इकॉनमी से ये विकेट हासिल किए थे। दूसरी ओर, विली ने 4 पारियों में 7.54 की इकॉनमी रेट से 4 विकेट अपने नाम किए थे।