Loading...
सूर्यकुमार यादव ने टी-20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन की निस्वार्थ प्रतिक्रिया का किया खुलाया
सूर्यकुमार यादव ने टी-20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन की निस्वार्थ प्रतिक्रिया का खुलासा किया है

सूर्यकुमार यादव ने टी-20 विश्व कप 2026 में संजू सैमसन की निस्वार्थ प्रतिक्रिया का किया खुलाया

Aug 29, 2026
07:13 pm

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के खिताबी सफर से जुड़ा एक बेहद भावुक और बड़ा खुलासा किया है। आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर साक्षात्कार में सूर्यकुमार ने बताया कि टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना उनके कप्तानी करियर का सबसे कठिन फैसला था। हालांकि, उस मुश्किल घड़ी में सैमसन ने जो निस्वार्थ प्रतिक्रिया दी, उसने पूरी टीम का हौसला बढ़ा दिया।

बयान

सूर्यकुमार ने सैमसन को लेकर क्या दिया बयान?

सूर्यकुमार ने कहा, "हम बस में थे और मैंने उनसे (सैमसन) कहा कि वर्तमान हालातों से आगे बढ़ना मुश्किल होगा। इस पर संजू का जवाब था कि आपको टीम को विश्व कप जिताने के लिए जो भी सही लगता है, आप वही करो। जब भी आपको मेरी जरूरत होगी, मैं वहीं खड़ा मिलूंगा। मैं प्लेइंग इलेवन के खिलाड़ी की तरह ही तैयारी करूंगा। उनकी यह बात सुनकर मुझे बहुत हौसला और आत्मविश्वास मिला। जिंदगी में ऐसे भी लोग होते हैं।"

फैसला

सैमसन को टीम से बाहर करना मेरे लिए सबसे कठिन फैसला था - सूर्यकुमार

सूर्यकुमार ने आगे कहा, "सैमसन को बाहर करना मेरा सबसे कठिन फैसला था क्योंकि वह एक अच्छे इंसान हैं। जब हम 2024 में श्रीलंका गए थे, तब वे ज्यादा रन नहीं बना पाए थे। उन्होंने मुझसे पूछा था कि क्या करना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "हम अनंतपुर में दलीप ट्रॉफी खेल रहे थे, तब मैंने उनसे कहा था कि मुझे और कोच दोनों को उन पर पूरा भरोसा है। मैंने उन्हें आश्वस्त किया था कि आप अगले 7 मैच खेलेंगे।"

ADVERTISEMENT

परिणाम

सैमसन को मिला अपने बलिदान का फल

शुरुआती मैचों में टीम संयोजन (ईशान किशन की शानदार फॉर्म) के कारण बाहर बैठने वाले सैमसन ने जब टीम में वापसी की, तो उन्होंने इतिहास रच दिया।

नॉकआउट चरणों में लगातार धमाकेदार पारियां खेलकर उन्होंने भारत को चैंपियन बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाई।

उन्होंने विश्व कप की 5 पारियों में 80.25 की अविश्वसनीय औसत और 199.38 की स्ट्राइक रेट से कुल 321 रन बनाए, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' के खिताब से नवाजा गया।

ADVERTISEMENT