NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / #Alvida2018: जानें उन WWE सुपरस्टार्स के नाम जिन्होंने साल 2018 में कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए
    अगली खबर
    #Alvida2018: जानें उन WWE सुपरस्टार्स के नाम जिन्होंने साल 2018 में कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए

    #Alvida2018: जानें उन WWE सुपरस्टार्स के नाम जिन्होंने साल 2018 में कई रिकॉर्ड तोड़े और बनाए

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 31, 2018
    06:30 pm

    क्या है खबर?

    साल 2018 WWE में वास्तविक रूप से रिकॉर्ड तोड़ने वाला साल साबित हुआ।

    रेसलर्स ने आश्चर्यजनक रूप से काफी लंबे समय तक अपने टाइटल का बचाव किया तो वहीं कुछ रेसलर्स ने गजब की दृढ़ता दिखाई।

    पुरुष और महिला दोनों ही डिवीजन के रेसलर्स ने इस साल कई अदभुत रिकॉर्ड बनाए और तोड़े।

    ब्राक लेसनर ने लेकर सैथ रॉलिंस और शार्लेट फ्लेयर से लेकर मिकी जेम्स तक इस लिस्ट में शामिल हैं।

    एक नजर इस साल टूटे उन रिकॉर्डों पर।

    रॉयल रंबल

    ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मुकाबले में टूटे कई रिकॉर्ड

    अप्रैल में हुए रॉयल रंबल मुकाबले में कुल 50 सुपरस्टार्स ने भाग लिया।

    ब्रान स्ट्रोमैन ने रिकॉर्ड बनाते हुए कुल 13 रेसलर्स को एलिमिनेट किया जो कि कुल संख्या का 26 प्रतिशत है।

    डेनियल ब्रायन ने भी इस मुकाबले में एक रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 1 घंटे 16 मिनट तक रिंग में बने रहकर रिकॉर्ड कायम किया।

    ब्रायन का रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि रिंग में कदम रखने वाले वह पहले सुपरस्टार थे।

    सैथ रॉलिंस

    आर्किटेक्ट ने बनाया रॉ पर रिकॉर्ड

    सैथ रॉलिंस के लिए 2018 काफी शानदार रहा है। उन्होंने सबसे ज़्यादा 35 मुकाबले जीते और लगभग आधे साल तक चैंपियन बने रहे।

    फरवरी 19 के रॉ एपिसोड पर रॉलिंस ने एक अदभुत रिकॉर्ड बनाया। गोंटलेट मैच में रॉलिंस ने 65 मिनट तक बने रहकर रिकॉर्ड बना दिया।

    रॉलिंस ने रॉ के 25 साल के इतिहास में सबसे लंबे समय तक परफॉर्म करने का व्यक्तिगत रिकॉर्ड कायम कर दिया।

    जानकारी

    कोफी किंग्स्टन ने बनाया टैग टीम रिकॉर्ड

    कोफी किेंग्स्टन आठ बार के टैग टीम चैंपियन हैं। उन्होंने सितंबर में बिली गन को पीछे छोड़ दिया। किंग्स्टन WWE इतिहास में सबसे लंबे समय तक टैग चैंपियन रहने वाले रेसलर बन गए हैं। उनके पास पिछले 954 दिनों से टाइटल बना हुआ है।

    शार्लेट फ्लेयर

    पे-पर-व्यू की मल्लिका हैं शार्लेट

    शार्लेट फ्लेयर ने WWE ज्वाइन करने के बाद से ही खुद को पे-पर-व्यू की मल्लिका बनाकर रखा है।

    उन्होंने अपने पहले 16 मैच पे-पर-व्यू पर ही जीते थे। समरस्लैम पर शार्लेट ने पे-पर-व्यू पर अपना 24वां मैच जीता।

    इसके साथ ही शार्लेट ने ट्रिश स्ट्रेटस द्वारा इस स्टेज पर सबसे ज़्यादा मैच जीतने के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

    द क्वीन के नाम से मशहूर शार्लेट ने WWE शो डाउन पर एक और जीत हासिल की।

    जानकारी

    मिकी जेम्स ने ट्रिश को छोड़ा पीछे

    मिकी जेम्स ने दिसंबर में रॉ पर अपना 164वां मुकाबला लड़ा और ट्रिश स्ट्रेटस को पीछे छोड़ दिया। जेम्स अब WWE इतिहास में सबसे ज़्यादा मुकाबले लड़ने वाली महिला रेसलर बन गई हैं।

    ब्राक लेसनर

    लेसनर रहे सबसे लंबे समय तक चैंपियन

    ब्राक लेसनर ने यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रेसलमेनिया 33 पर जीता था और उन्होंने अपने टाइटल 2018 समरस्लैम तक बचाए रखा।

    इस दौरान लेसनर ने कुल 503 दिनों तक अपने टाइटल को बचाए रखा। माडर्न एरॉ में लेसनर ने सबसे ज़्यादा समय तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड बनाया।

    WWE वर्तमान समय में साप्ताहिक और मासिक शो कराती है तो इस दौरान भी लेसनर द्वारा यह रिकॉर्ड बनाना काफी शानदार उपलब्धि है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    WWE
    WWE समरस्लैम
    WWE रेसलमेनिया
    WWE स्मैकडाउन

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    WWE

    WWE के 5 सबसे बड़े भ्रम जिनकी असलियत हमें जाननी चाहिए WWE समरस्लैम
    WWE: 5 कारण जो बताते हैं आखिर क्यों स्मैकडाउन से बेहतर है रॉ कुश्ती
    WWE: वर्तमान समय में सालाना सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली महिला रेसलर्स कुश्ती
    WWE: द अंडरटेकर के बारे में वो 5 बातें जो आप जरूर जानना चाहेंगे कुश्ती

    WWE समरस्लैम

    जानें WWE के इतिहास में की गई 5 सबसे बड़ी बेइज्जतियों के बारे में WWE
    WWE के 5 जोड़े जो असल जिंदगी में पति-पत्नी हैं WWE
    WWE: 5 ऐसे पात्र जो वास्तविक लोगों की जिंदगी पर आधारित थे WWE
    WWE के 5 सुपरस्टार्स जो अपनी एंट्री से मचाते हैं धमाल, देखें वीडियो WWE

    WWE रेसलमेनिया

    WWE: जानिए 5 महिला सुपरस्टार्स के जीवन की वो दिलचस्प बातें जो शायद आपको नहीं पता WWE
    #Alvida2018: WWE में महिलाओं द्वारा लड़े गए साल 2018 के 5 बेस्ट मुकाबले, देखें वीडियो WWE

    WWE स्मैकडाउन

    WWE में आने से पहले अमेरिकी सेना के जवान थे ये 5 सुपरस्टार्स WWE
    जानिए कौन हैं WWE इतिहास की 5 सबसे छोटे कद वाली महिला सुपरस्टार्स WWE
    WWE के 5 सुपरस्टार्स जिन्होंने रिंग में विंस मैकमैहन को जमकर मारा, देखें वीडियो WWE
    #Alvida2018: जानिए 2018 में सबसे ज़्यादा मुकाबले जीतने वाले 5 WWE सुपरस्टार्स के नाम WWE
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025