सुनील नरेन ने CPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 के 27वें मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के स्पिनर सुनील नरेन ने बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। यह उनके CPL करियर का पहला 4 विकेट हॉल और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन साबित हुआ। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के चलते ही ट्रिनबागो की टीम ने मैच में जीत दर्ज की। आइए उनके CPL करियर और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
प्रदर्शन
बेहतरीन रहा नरेन का प्रदर्शन
ब्रिजटाउन में खेले गए मैच में ट्रिनबागो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147/6 का स्कोर बनाया।
जवाब में बारबाडोस की टीम सिर्फ 112 रन पर ही सिमट गई। नरेन ने 3.3 ओवर में 12 रन देते हुए 4 विकेट लिए।
उन्होंने ब्रैंडन किंग, क्विंटन डिकॉक, रिवल्डो क्लार्क और जैकीम पोलार्ड के विकेट चटकाए।
उनके अलावा जेड गूली के खाते में 3 सफलताएं आई।
बारबाडोस की टीम 18.3 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी।
प्रदर्शन
CPL में नरेन ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
नरेन ने CPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन दर्ज किया।
उन्होंने अब तक 135 मैच खेले हैं, जिसमें 19.71 की औसत और 5.44 की इकॉनमी रेट के साथ 144 विकेट लिए हैं।
वह ट्रिनबागो के अलावा गुयाना अमेजन वॉरियर्स से खेल चुके हैं।
दूसरी तरफ बल्लेबाजी में उन्होंने 136.89 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,165 रन अपने नाम किए हैं।
उन्होंने 5 अर्धशतक लगाए हैं, जिसमें 79 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है।
आंकड़े
ट्रिनबागो से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने
नरेन अब ट्रिनबागो की ओर से टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं।
उन्होंने इस टीम से 108 टी-20 मैच खेले हैं, जिसकी 106 पारियों में 20.35 की औसत के साथ 113 विकेट लिए हैं।
नरेन ने ड्वेन ब्रावो का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि ब्रावो ने ट्रिनबागो का प्रतिनिधित्व करते हुए 22.75 की औसत और 8.64 की इकॉनमी रेट के साथ 111 विकेट लिए थे।
आंकड़े
टी-20 क्रिकेट में 650+ विकेट ले चुके हैं नरेन
नरेन ने अब तक कुल 616 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 21.80 की औसत के साथ कुल 657 विकेट लिए हैं।
इस बीच उन्होंने एक पारी में 5 विकेट हॉल लिया है।
इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 19 रन तक 5 विकेट लेना रहा है।
नरेन ने 51 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया था। इस दौरान उन्होंने 21.25 की औसत और 6.01 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 52 विकेट अपने नाम किए थे।