LOADING...
सुनील गावस्कर की BCCI से अपील, कहा- खिलाड़ियों को साल में मिले एक महीने का आराम
सुनील गावस्कर ने BCCI से खिलाड़ियों के हित में की खास अपील

सुनील गावस्कर की BCCI से अपील, कहा- खिलाड़ियों को साल में मिले एक महीने का आराम

Jun 23, 2026
01:23 pm

क्या है खबर?

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से खिलाड़ियों के कल्याण को प्राथमिकता देने की खास अपील की है। इसमें केंद्रीय अनुबंध वाले खिलाड़ियों को हर साल एक महीने का निर्बाध आराम दिया जाना शामिल है। उनकी यह टिप्पणी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ आयोजित की गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत के क्लीन स्वीप के बाद आई है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

सिफारिश

गावस्कर ने की खिलाड़ियों के लिए की यह सिफारिश

मिड-डे में अपने हालिया लेख में गावस्कर ने लिखा, 'BCCI अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और श्रीलंका जैसे देशों के लिए बड़े भाई की तरह है और उसने हमेशा इन देशों का दौरा करके उन्हें आगे बढ़ने और आर्थिक रूप से मजबूत होने में मदद करने की कोशिश की है। हालांकि, व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के कारण भारतीय खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें साल में न्यूनतम एक महीने का पूरा आराम मिलना चाहिए।'

परेशानी

'रोटेशन प्रणाली से कम होता है भारतीय कैप का महत्व'

गावस्कर ने लिखा, 'भारत प्रतिभाओं से समृद्ध है, इसलिए खिलाड़ियों को रोटेट किया जा सकता है, लेकिन इससे भारतीय टीम की कैप का महत्व कम हो जाता है। कैप सिर्फ इसलिए नहीं दी जानी चाहिए कि कोई खिलाड़ी उस अहम खिलाड़ी की जगह ले रहा है जिसे आराम दिया गया है। इसे कमाना पड़ता है।' उन्होंने वरिष्ठ खिलाड़ियों को कार्यभार के आधार पर आराम देने और कमजोर टीम उतारने की बढ़ती प्रवृत्ति पर भी बड़ा सवाल उठाया है।

Advertisement

बयान

बुमराह भी अफगानिस्तान के खिलाफ चटका सकते थे विकेट- गावस्कर

गावस्कर ने लिखा, 'अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में शुभमन गिल और केएल राहुल ने शतक बनाए और मानव सुथार ने शानदार डेब्यू किया। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था, लेकिन क्या वह इस टीम के खिलाफ अपने करियर रिकॉर्ड में 5-10 विकेट जोड़ना नहीं चाहते थे? ऐसे में सर्वश्रेष्ठ टीम उतारनी चाहिए, बशर्ते कोई चोटिल न हो, लेकिन काम के बोझ के कारण आराम देने से बचना चाहिए।' उन्होंने लिखा, 'वर्तमान में भारत हर महीने खेल रहा है।'

Advertisement

आवश्यकता

प्रमुख खिलाड़ियों को ठीक होने के लिए चाहिए होता है समय

गावस्कर ने प्रमुख खिलाड़ियों को आराम करने के लिए पर्याप्त समय देने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने लिखा, 'जी हां, 'A' टीम और अंडर-19 मैच जरूर होने चाहिए ताकि युवा खिलाड़ियों को मौका और अनुभव मिल सके, लेकिन कृपया हमारे प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दें।'उन्होंने इस साल का शेड्यूल बदला नहीं जा सकता, लेकिन IPL की जल्दी शुरुआत और जल्दी खत्म होने को देखते हुए अगले साल एक महीने के आराम पर विचार होना चाहिए।

Advertisement