NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टेस्ट में कप्तानी के आधार पर धोनी और कोहली का तुलनात्मक विवरण
    खेलकूद

    टेस्ट में कप्तानी के आधार पर धोनी और कोहली का तुलनात्मक विवरण

    टेस्ट में कप्तानी के आधार पर धोनी और कोहली का तुलनात्मक विवरण
    लेखन Neeraj Pandey
    Mar 03, 2021, 08:30 am 1 मिनट में पढ़ें
    टेस्ट में कप्तानी के आधार पर धोनी और कोहली का तुलनात्मक विवरण

    भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच गुरुवार (04 मार्च) से शुरु होगा। यह टेस्ट में कप्तान के तौर पर कोहली का 60वां मैच होगा। इस मैच में उतरते ही वह पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी (60) के भारत के लिए टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे अधिक मैच खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए पढ़ें धोनी और कोहली की टेस्ट कप्तानी का तुलनात्मक विवरण।

    भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं कोहली

    32 वर्षीय कोहली फिलहाल सबसे सफल भारतीय टेस्ट कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 59 में 35 टेस्ट जीते हैं और केवल 14 में उन्हें हार मिली है। कोहली की कप्तानी में भारत ने 10 ड्रॉ खेले हैं। 2019 में टेस्ट कप्तान के रूप में 28वीं जीत हासिल करने के बाद कोहली ने धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा था। धोनी की कप्तानी में भारत ने 27 टेस्ट जीते हैं।

    दोनों कप्तानों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां

    अपने-अपने कार्यकाल में दोनों कप्तानों ने कई बेहतरीन उपलब्धियां हासिल की हैं। मंसूर अली खान पटौदी के अलावा धोनी केवल इकलौते भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीती है। इसी तरह 2018 में कोहली ने पहली बार भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जिताई थी।दोनों ही अपनी-अपनी कप्तानी में भारत को टेस्ट में नंबर एक टीम बना चुके हैं और यह उपलब्धि आपस में बांटते हैं।

    घर में सबसे अधिक टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान

    कोहली ने हाल ही में घर में सबसे अधिक टेस्ट जीत के धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ा है। इंग्लैंड के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट में शानदार जीत हासिल करते ही कोहली ने घर में कप्तान के तौर पर 22वीं जीत हासिल की थी और धोनी के 21 जीत के रिकॉर्ड को तोड़ा था। धोनी की कप्तानी में भारत ने घर में केवल एक ही सीरीज गंवाई है तो वहीं कोहली की कप्तानी में भारत घर में कोई सीरीज नहीं हारा है।

    टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय हैं कोहली

    बल्लेबाजी की बात आती है तो कोहली सबसे अलग दिखाई देते हैं। टेस्ट कप्तान के तौर पर कोहली ने 59.25 की औसत के साथ 5,392 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 20 शतक और 15 अर्धशतक लगाए हैं। वह सर्वोच्च व्यक्तिगत (254*) टेस्ट स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान भी हैं। धोनी (3,454) टेस्ट कप्तान के तौर पर दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय हैं। धोनी का सर्वोच्च स्कोर 224 है।

    जीते हुए टेस्ट में बनाए गए रन

    जीते हुए टेस्ट मैचों में कोहली ने 62.79 की औसत के साथ 3,328 रन बनाए हैं जिसमें 11 शतक शामिल हैं। दूसरी ओर धोनी ने जीते हुए टेस्ट में चार शतकों की बदौलत 1,683 रन बनाए हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    महेंद्र सिंह धोनी
    टेस्ट क्रिकेट

    विराट कोहली

    क्या कर रहे हैं 2008 अंडर-19 विश्व कप चैंपियन बनने वाले भारतीय क्रिकेटर्स? क्रिकेट समाचार
    10 करोड़ इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले एशिया के पहले सेलिब्रिटी बने विराट कोहली क्रिकेट समाचार
    पिछले पांच टेस्ट में किस-किस तरह से आउट हुए हैं विराट कोहली? क्रिकेट समाचार
    2019 के बाद से सिर्फ दो टेस्ट शतक लगा पाए हैं कोहली, ऐसा रहा है प्रदर्शन क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    विजय हजारे ट्रॉफी: इन टीमों ने नॉकआउट में किया प्रवेश, ऐसा रहा सफर घरेलू क्रिकेट
    भारत बनाम इंग्लैंड: चौथे टेस्ट का मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 समेत सभी जरुरी बातें इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कैसे बनाई जाती है क्रिकेट पिच? जानिए इसके प्रकार और अन्य अहम बातें BCCI
    IPL में खेल से ज्यादा पैसे को मिलता है महत्व, PSL में ऐसा नहीं- डेल स्टेन इंडियन प्रीमियर लीग

    महेंद्र सिंह धोनी

    साल 2020 में इन बड़े खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा क्रिकेट समाचार
    गावस्कर ने कोहली को बताया इस दशक का धोनी से अधिक प्रभाव वाला भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली
    धोनी और कोहली के बाद इस खिलाड़ी को माइकल वॉन ने बताया भारत का अगला सुपरस्टार विराट कोहली
    ऑस्ट्रेलिया में धोनी और कोहली में से कौन सफल कप्तान रहा है? जानिए आंकड़े विराट कोहली

    टेस्ट क्रिकेट

    भारत बनाम इंग्लैंड: अंतिम टेस्ट में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेंगी सबकी निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: अंतिम टेस्ट में बन या टूट सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट इतिहास में गेंदों के लिहाज से खेले गए पांच सबसे छोटे मैच क्रिकेट समाचार
    टेस्ट क्रिकेट में सफल भारतीय गेंदबाज हैं अश्विन, उनकी उपलब्धियों पर एक नजर क्रिकेट समाचार

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023