NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2020: ये बड़े क्रिकेटर नहीं खेलेंगे, जानिए कौन हैं सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
    खेलकूद

    IPL 2020: ये बड़े क्रिकेटर नहीं खेलेंगे, जानिए कौन हैं सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

    IPL 2020: ये बड़े क्रिकेटर नहीं खेलेंगे, जानिए कौन हैं सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाले खिलाड़ी
    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 03, 2019, 07:55 pm 1 मिनट में पढ़ें
    IPL 2020: ये बड़े क्रिकेटर नहीं खेलेंगे, जानिए कौन हैं सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के लिए खिलाड़ियों की मंडी सजने वाली है। 19 दिसंबर को कोलकाता में IPL के 13वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की बोली लगेगी। IPL जैसी बड़ी लीग में जहां हर खिलाड़ी हिस्सा लेना चाहता है तो वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो इस लीग से खुद को दूर रख रहे हैं। एक नजर डालते हैं इस साल के सबसे ज्यादा बेस प्राइस वाले खिलाड़ी और लीग से दूर रहने वाले खिलाड़ियों पर।

    एक बार फिर स्टार्क ने खुद को किया IPL से दूर

    2019 विश्व कप में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने एक बार फिर खुद को IPL से दूर रखने का फैसला किया है। स्टार्क ने आखिरी बार 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए IPL में हिस्सा लिया था। इसके अगले सीजन में उन्हें कोलकाता नाइटराइडर्स ने 9.4 करोड़ रूपये में खरीदा था, लेकिन चोट के चलते वह पूरे सीजन नहीं खेल पाए थे। पिछले सीजन भी उन्होंने ऑक्शन में हिस्सा नहीं लिया था।

    रूट भी नहीं खेलेंगे IPL

    इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज जो रूट ने एक बार फिर खुद को IPL से दूर रखने का फैसला किया है। आपको बता दें कि रूट ने अब तक एक भी बार IPL में हिस्सा नहीं लिया है।

    ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने सबसे ज़्यादा रखा है अपना बेस प्राइस

    इस बार की नीलामी के लिए सबसे ज़्यादा बेस प्राइस दो करोड़ रूपये है और इसमें शामिल सात में से पांच खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन और ग्लेन मैक्सवेल ने अपना बेस प्राइस दो-दो करोड़ रूपये रखा है। इसके अलावा तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने भी अपना बेस प्राइस दो-दो करोड़ रूपये रखा है। श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज और दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन भी दो-दो करोड़ रुपये बेस प्राइस वाले खिलाड़ी हैं।

    डेढ़ करोड़ रूपये की बेस प्राइस में केवल एक भारतीय

    19 दिसंबर को होने वाली नीलामी को लिए कुल नौ खिलाड़ियों ने अपनी बेस प्राइस डेढ़ करोड़ रूपये रखने का फैसला लिया है और इसमें केवल एक भारतीय खिलाड़ी शामिल है। कोलकाता नाइटराइडर्स द्वारा रिलीज किए जाने वाले रॉबिन उथप्पा डेढ़ करोड़ बेस प्राइस वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। इयोन मोर्गन, जेसन रॉय, क्रिस वोक्स और डेविड विली के रूप में सबसे ज़्यादा चार इंग्लिश खिलाड़ी डेढ़ करोड़ बेस प्राइस लिस्ट में शामिल हैं।

    मोर्गन और लिन के लिए लग सकती है बड़ी बोलियां

    इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने पिछले 1-2 महीने में टी-20 और टी-10 क्रिकेट में धमाकेदार बल्लेबाजी की है। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी और कप्तानी के गुण देखकर कोई भी टीम उनके लिए बड़ी बोली लगा सकती है। इसके अलावा हाल ही में अबु धाबी टी-10 लीग में दो बार शतक के करीब पहुंचने वाले क्रिस लिन इस बार की नीलामी में सबसे ज़्यादा दाम में बिक सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिस लिन
    ग्लेन मैक्सवेल
    आईपीएल समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2020: नीलामी के लिए 971 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 11 देशों के क्रिकेटर हुए शामिल क्रिकेट समाचार
    IPL 2021 से लीग में नौ टीमेें खिलाने पर विचार कर रही है BCCI क्रिकेट समाचार
    IPL: मुंबई ने कुलकर्णी, रदरफोर्ड और बोल्ट को क्यों अपने साथ जोड़ा? ज़हीर ने किया खुलासा क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: कौनसी टीम खरीद सकती है कितने खिलाड़ी और किसके पास बचा है कितना पैसा? क्रिकेट समाचार

    क्रिस लिन

    #SRHvKKR: वॉर्नर-बेयरेस्टो की आंधी में उड़ी KKR, SRH ने 9 विकेट से जीता मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स
    #KKRvCSK: लिन की शानदार पारी गई बेकार, रैना और ताहिर ने दिलाई CSK को जीत कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2020 नीलामी: रिलीज किए गए इन पांच खिलाड़ियों के लिए लग सकती है बड़ी बोलियां सैम कर्रन
    IPL 2020: दिनेश कार्तिक ने बताया क्रिस लिन को टीम से जाने देने का कारण कोलकाता नाइट राइडर्स

    ग्लेन मैक्सवेल

    मेंटल हेल्थ पर बोले विराट कोहली, 2014 इंग्लैंड दौरे पर लगा था खत्म हो गई दुनिया विराट कोहली
    मैक्सवेल के अलावा मानसिक समस्या के कारण क्रिकेट से दूर हुए हैं ये खिलाड़ी क्रिकेट समाचार
    अनिश्चित समय के लिए क्रिकेट से दूर हुए ग्लेन मैक्सवेल, जानें क्या है कारण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    #AUSvSL, पहला टी-20: वॉर्नर के शतक और जेंपा की घातक गेंदबाजी ने ऑस्ट्रेलिया को दिलाई जीत क्रिकेट समाचार

    आईपीएल समाचार

    IPL की नीलामी से पहले सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इन खिलाड़ियों ने किया प्रभावित क्रिकेट समाचार
    IPL 2020: ये बल्लेबाज हासिल कर सकते हैं 13वें सीजन में औरेंज कैप विराट कोहली
    IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने मांगे कोहली और डिविलियर्स, RCB ने दिया जवाब विराट कोहली
    IPL 2020: गुवाहाटी में अपने होम मैच खेलेगी राजस्थान रॉयल्स, असम में खोलेगी क्रिकेट अकादमी राजस्थान रॉयल्स

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023