टेस्ट क्रिकेट: 2 मैचों की सीरीज की चारों पारियों में 50+ रन बनाने वाले श्रीलंकाई बल्लेबाज
क्या है खबर?
श्रीलंका क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुशा ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कोलंबो टेस्ट की दोनों पारियों में शतक (103 और 133*) लगाए और मुकाबले को ड्रॉ कराया। दिलचस्प रूप से उन्होंने इस सीरीज की चारों पारियों में 50+ रन के स्कोर किए। इस बीच उन श्रीलंकाई बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की चारों पारियों में 50+ रन बनाए हैं।
#1
कुमार संगाकारा (बनाम बांग्लादेश, 2013 और बनाम इंग्लैंड, 2014)
पूर्व श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगाकारा ने 2013 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ घरेलू सीरीज में 3 शतक लगाए थे। उन्होंने गॉल टेस्ट में 142 और 105 की पारियां खेलीं थी और मैच ड्रॉ रहा था।
इसके बाद कोलंबो टेस्ट में 139 और 55 रन बनाए और श्रीलंका ने मैच जीता था।
2014 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में 147 और 61, और लीड्स टेस्ट में 79 और 55 रन के स्कोर किए थे।
#2
दिमुथ करुणारत्ने (बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2018)
2018 में गॉल टेस्ट में श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 278 रन से हराया था, जिसमें दिमुथ करुणारत्ने ने 158* और 60 रन के स्कोर किए थे।
इसके बाद दूसरे कोलंबो टेस्ट को मेजबान टीम ने 199 रन से अपने नाम किया था। उस मैच में करुणारत्ने ने अपनी पहली पारी में 53 रन और दूसरी पारी में 85 रन बनाए थे।
वह उस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।
#3
सोनल दिनुशा (बनाम भारत, 2026)
दिनुशा ने पहले टेस्ट में 100 और 84 रन के स्कोर किए थे। सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका को 165 रन से हार मिली थी।
इसके बाद कोलंबो टेस्ट की अपनी पहली पारी में 103 रन बनाए और मेजबान पारी 290 रन पर ही सिमट गई।
इसके बाद फॉलो-ऑन खेलते हुए श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में नाबाद 133 रन बनाए और उनकी टीम ने 429/9 का स्कोर बनाया। आखिरकार मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।
जानकारी
इस सूची में शामिल हुए दिनुशा
दिनुशा भारत के खिलाफ टेस्ट की दोनों पारियों में शतक (103 और 133*) लगाने वाले श्रीलंका के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले दलीप मेंडिस (105 और 105, 1982) और अरविंदा डी सिल्वा (146 और 120, 1997) ऐसा कर चुके थे।