श्रीलंका बनाम भारत: टेस्ट सीरीज की दोनों टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) अपनी टीम घोषित कर चुका है। धनंजय डी सिल्वा मेजबान टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि कामिंदु मेंडिस उनके उपकप्तान होंगे। श्रीलंका की 16 सदस्यीय टीम में निरोशन डिकवेला को भी जगह मिली है। उन्होंने श्रीलंका के लिए आखिरी बार 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट खेला था। इस बीच सीरीज की दोनों टीमें, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी पर एक नजर डालते हैं।
भारत
भारतीय टीम में मौजूद हैं कुछ नए चेहरे
भारतीय टीम में मानव सुथार, गुरनूर बरार, सारांश जैन और आकिब नबी के रूप में नए चेहरों को जगह मिली है।
दूसरी तरफ जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं।
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।
श्रीलंका
श्रीलंका ने सिर्फ पहले टेस्ट के लिए घोषित की है टीम
श्रीलंका की टीम में कुसल मेंडिस और पथुम निसंका नहीं चुने गए हैं।
ये दोनों बल्लेबाज चोटों के कारण इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
पहले टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदाना, निशान मदुश्का, कामिन्दु मेंडिस, दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंडारा, सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशरा नुवांथा, मिलन रथनायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, और दिलशान मदुशंका।
शेड्यूल
15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज
भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 15 अगस्त को गॉल में होने वाले मैच से हो जाएगी।
इसके बाद दूसरा और आखिरी टेस्ट कोलंबो में 23 अगस्त से खेला जाएगा।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में भारतीय टीम फिलहाल 5वें पायदान (48.15) पर है।
दूसरी तरफ श्रीलंकाई टीम 41.67 प्रतिशत अंको के साथ छठे स्थान पर है।
WTC 2025-27 के फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए यह सीरीज भारत के लिए महत्वपूर्ण रहने वाली है।
जानकारी
कब और कहां देखें सीरीज?
भारत और श्रीलंका के बीच दोनों टेस्ट भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होंगे। इन मैचों को सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव ऐप के जरिए देखा जा सकता है।
हेड-टू-हेड
श्रीलंका में खेलते हुए भी भारतीय टीम का रहा है पलड़ा भारी
भारतीय टीम ने श्रीलंका में अब तक 24 टेस्ट खेले हैं, जिसमें से 9 में जीत दर्ज की है और 7 में शिकस्त का सामना किया है। इस बीच 8 टेस्ट ड्रॉ रहे थे।
भारत ने श्रीलंका को उनके घर पर पिछले 5 टेस्ट में हराया है।
बता दें कि श्रीलंका ने 2015 में भारत के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट जीता था। ऐसे में भारतीय टीम अपने इस वर्चस्व को बरकरार रखना चाहेगी।